Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • दिल्ली में पारा 41 के पार अगले 24 घंटों में बिहार,झारखंड में होगी बारिश
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

दिल्ली में पारा 41 के पार अगले 24 घंटों में बिहार,झारखंड में होगी बारिश

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
images (2)

गर्मी का मौसम की शुरुआत होने से देश के कई हिस्सों पर गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है. देश के उत्तरी भाग में तापमान की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. दूसरी ओर बिहार के कई जिलों में मौसम शुष्क होने के साथ ही आसमान में हल्के बादल छाये हुए हैं मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को बिहार में मौसम बदलने का अनुमान लगाया जा रहा है. झारखंड में मौसम विभाग की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि 15 से 20 अप्रैल तक झारखंड के उत्तर-पूर्वी हिस्से में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान वज्रपात की भी संभावना बनी रहेगी.

बिहार के मधेपुरा में बुधवार को आंधी के साथ जमकर बारिश हुई. वहीं, कई इलाकों में ओले भी गिरे. अचानक बारिश होने के कारण बिहार में मौसम का मिजाज बदल गया. बारिश के कारण खेतों में लगी गेहूं की फसल गिरकर बर्बाद हो गयी है. वहीं तेज आंधी बारिश से आम तथा लीची के फसलों को सबसे अधिक नुकसान पहुंची है. इधर, बारिश होने से शहर की सड़कों पर जलजमाव की स्थिति बन हो गई. वहीं, सब्जी मंडी में पानी जमा हो गई है. वहीं किसानों के खेतों में पानी भर गया है, जिस कारण गेहूं की फसल अब चौपट हो गई.

झारखंड में 21 अप्रैल तक आसमान में बादल छाए रहेंगे. वहीं आज साहिबगंज जिले में बारिश भी दर्ज की गई है. आज शाम तक झारखंड के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावनाएं बनी हुई है. वहीं सोमवार तक आसमान में बिजली गरज के साथ आसमान में बादल छाए रहेंगे. कई हिस्सों में बूंदाबांदी बारिश भी होगी.

दिल्ली में बुधवार की सुबह आसमान पूरी तरह बादलों से घिरा हुआ है. बारिश होने की संभानाएं बनी हुई है. वहीं तेज हवा भी चल रही है. दिल्ली में बुधवार की सुबह आठ बजे तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई है. वहीं, बुधवार की सुबह मौसम में बदलाव देखा गया है. बता दें कि दिल्ली के कई हिस्सों में मंगलवार के दिन पारा चालीस डिग्री के पार पहुंच गया था. मौसम विभाग के पालम केंद्र में अधिकतम तापमान 41 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड दर्ज किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में तापमान इसी तरह ही बना रहेगा. दिल्ली और पंजाब में आसमान में बादल घिरा हुआ है, वहीं आज बारिश होने की संभावनाएं बढ़ गयी है.

Post navigation

Previous: CM योगी नें प्रदेश के सभी पुलिस,प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक
Next: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बांद्रा की घटना पर दी प्रतिक्रिया

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.