Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • शाहीन बाग बना कोरोना का नया हॉटस्पॉट 62 मामले आये सामने
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

शाहीन बाग बना कोरोना का नया हॉटस्पॉट 62 मामले आये सामने

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
images (3)

नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर के खिलाफ प्रदर्शन के कारण सुर्खियों में आया दिल्ली का शाहीन बाग अब कोरोना का नया हॉटस्पॉट बनता जा रहा है. बीते 24 घंटे के अंदर दिल्ली में कोरोना के 62 नए मामले सामने आए हैं. इसके बाद दिल्ली सरकार ने कोरोना क्लस्टर एरिया को बढ़ाकर अब 60 कर दिया है गुरुवार को जिन इलाकों को क्लस्टर एरिया की लिस्ट में शामिल किया गया है, उसमें शाहीन बाग, अबुल फजर एंक्लेव के पास की गली और शाहदरा में ईस्ट राम नगर के कुछ हिस्से भी हैं. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के 60 इलाकों को सील किया जा चुका है. इसके अलावा ऑपरेशन शील्ड को भी प्रभावित इलाकों में लागू किया गया है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, राजधानी दिल्ली में अब तक 1640 मामले सामने आ चुके हैं और 38 लोगों की मौत हो चुकी है. पिछले 24 घंटे के अंदर 62 नए मामले सामने आए हैं और 6 लोगों की मौत हुई है. दिल्ली में दो दिनों तक नए मामलों में कमी के बाद गुरुवार को फिर से उछाल देखा गया है.इस बीच केजरीवाल सरकार का ऑपरेशन शील्ड दो और हॉटस्पॉट इलाकों में सफल रहा है. पूर्वी दिल्ली के ये इलाके हैं वसुंधरा एनक्लेव और खिचड़ीपुर. दोनों ही जगहों को 31 मार्च को सील किया गया था, जिसके बाद पिछले 15 दिनों में यहां कोई भी कोविड-19 का मरीज नहीं मिला है.

वसुंधरा एनक्लेव के मनसारा अपार्टमेंट में एक कोरोना संक्रमित पाया गया था, जिसके चलते इसे हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर दिया गया था. पॉजिटिव घोषित होने से पहले इस संक्रमित ने अपार्टमेंट की तमाम कॉमन सुविधाओं का उपयोग किया था, जिसके चलते डर था कि उसी अपार्टमेंट के और लोग भी संक्रमण की चपेट में न आ जाएं.गौरतलब है कि दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में ‘ऑपरेशन शील्ड’ शुरू किया था, जिसके तहत सीलिंग, होम क्वारन्टीन, आइसोलेशन, जरूरी सेवाएं, लोकल सैनिटाइजेशन और डोर टू डोर स्वास्थ्य की जांच पर जोर दिया जाता है.

Post navigation

Previous: GROUP OF MINISTERS की बैठक आज बिपिन रावत भी होंगे शामिल
Next: कोरोना संकट व लॉकडाउन के बीच कुमारस्वामी के बेटे की शादी आज

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.