Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना संकट व लॉकडाउन के बीच कुमारस्वामी के बेटे की शादी आज
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

कोरोना संकट व लॉकडाउन के बीच कुमारस्वामी के बेटे की शादी आज

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (17)

एक तरफ कोरोना वायरस से पूरी दुनिया ठहर सी गई है, हर कार्यक्रम कैंसिल हैं और लोग घरों में कैद हैं. दूसरी तरफ कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के बेटे निखिल की आज शादी होनी है. लॉकडाउन के दौरान हो रही इस वीवीआईपी शादी पर कर्नाटक सरकार की खास नजर है. सरकार का कहना है कि पूरी शादी की वीडियोग्राफी कराई जाएगी.

एचडी कुमारस्वामी के बेटे की शादी रामनगर जिले के एक फॉर्म हाउस से होनी है. फिलहाल, रामनगर जिले में मीडिया की एंट्री को बंद कर दिया गया है. प्रशासन की ओर से सिर्फ 21 कारों को आने की इजाजत दी गई है. कुमारस्वामी का दावा है कि हमने शादी के लिए राज्य सरकार से इजाजत ली है और परिवार के कुछ सदस्यों की मौजूदगी में ही शादी को संपन्न कराया जाएगा.कर्नाटक सरकार का कहना है कि पूरी शादी की वीडियो ग्राफी कराई जाएगी और अगर सोशल डिस्टेनसिंग के नियमों का पालन नहीं किया गया तो कार्रवाई की जाएगी. उधर, एचडी कुमारस्वामी का दावा है कि बेटे निखिल की शादी का फैसला डॉक्टरों से सलाह के बाद लिया गया है. लॉकडाउन के कारण शादी अब फार्म हाऊस में हो रही है.

गौरतलब है कि एचडी कुमारस्वामी के बेटे निखिल की शादी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एम. कृष्णप्पा की बेटी से हो रही है. दोनों की सगाई 10 फरवरी को हुई थी. निखिल की आज शादी है. लॉकडाउन की वजह से शादी को टाला नहीं गया है, बल्कि परमिशन लेकर एक फार्म हाउस में किया जा रहा है.कर्नाटक के डिप्टी सीएम सीएन अश्वथ नारया ने कहा कि सरकार की ओर से स्थानीय प्रशासन को पूरी शादी की वीडियोग्राफी कराने का निर्देश दिया गया है. अगर कोविड-19 को लेकर बनाई गई गाइडलाइन का उल्लंघन किया गया तो किसी भी पल हम कार्रवाई करेंगे.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: शाहीन बाग बना कोरोना का नया हॉटस्पॉट 62 मामले आये सामने
Next: आयशा टाकिया व पति फरहान ने गल्फ होटल दिया क्वारनटीन के लिए

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 22 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 23 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 23 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.