Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • लॉक डाउन पर कुमारस्‍वामी के बेटे की शादी से रवीना टंडन का फूटा गुस्सा
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

लॉक डाउन पर कुमारस्‍वामी के बेटे की शादी से रवीना टंडन का फूटा गुस्सा

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
images (2)

कोरोनावायरस के कारण देश में जारी लॉकडाउन के बीच कर्नाटक राज्‍य एक हाईप्रोफाइल शादी का गवाह बना. पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्‍वामी के बेटे निखिल कुमारस्वामी ने राज्य की राजधानी बेंगलुरु से लगभग 28 किलोमीटर दूर एक फार्महाउस में पूर्व मंत्री की पोती रेवती से शादी की. कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू से करीब 28 किमी दूर रामनागरा स्थित फॉर्महाउस में यह समारोह आयोजित हुआ. समारोह के फोटो से साफ नजर आता है कि किसी ने भी मॉस्‍क अथवा ग्‍लव्‍ज नहीं पहने थे और सोशल डिस्‍टेसिंग का पालन भी नहीं हुआ. इस खबर पर बॉलीवुड गलियारे से भी खूब रिएक्शन आ रहे हैं. रवीना टंडन ने इस संबंध में ट्वीट किया है, जो सुर्खियों में है.

रवीना टंडन ने निखिल कुमारस्वामी की शादी को लेकर लिखा: ठीक है. स्पष्ट है कि इन लोगों को पता नहीं है कि देश में कई लोग अपने परिवारों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं और भूखे रह रहे हैं, जबकि बाकी लोग इस संकट की घड़ी में गरीबों की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं. आश्चर्य है कि बुफे में क्या परोसा गया था.रवीना टंडन इन दिनों सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव हैं और हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रख रही हैं.वहीं, कर्नाटक में अब तक कोरोनावायरस के 300 से अधिक केस सामने आए हैं और 13 लोगों को इस राज्‍य में वायरस के कारण जान गंवानी पड़ी है.आपको बतादे की कुमारस्वामी के विधानसभा क्षेत्र रामनगरा में भव्य समारोह आयोजित किए थे, लेकिन जेडी नेता ने गुरुवार को एक वीडियो संदेश में समर्थकों से कार्यक्रम स्थल से दूर रहने की अपील की थी, इस कार्यक्रम को कोरोनावायरस के रेड जोन बेंगलुरू से शिफ्ट कर दिया गया था.

Post navigation

Previous: अभिनेता कुशाल टंडन ने की भारत में टिक टॉक बैन करने की मांग
Next: लॉकडाउन के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने साझा की तस्वीर फैंस कर रहे तारीफ

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.