Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अभिनेता कुशाल टंडन ने की भारत में टिक टॉक बैन करने की मांग
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

अभिनेता कुशाल टंडन ने की भारत में टिक टॉक बैन करने की मांग

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (13)

अभिनेता कुशाल टंडन भारत में टिक टॉक ऐप का इस्तेमाल किए जाने के बिल्कुल खिलाफ हैं. उन्होंने भारत में इस ऐप पर प्रतिबंध लगाए जाने तक की मांग कर डाली. कुशाल ने इंस्टाग्राम पर लिखा, पूरी दुनिया चीन की वजह से मुसीबतों का सामना कर रही है, लेकिन टिक टॉक का इस्तेमाल कर भारतीयों सहित कई और उन्हें लाभ पहुंचा रहे हैं. चीन ने टिक टॉक उन लोगों के लिए बनाया है, जो किसी काम के नहीं है और जिनके पास करने के लिए कुछ भी नहीं है. टिक टॉक को बैन कर देना चाहिए. मुझे गर्व है कि मैंने कभी इसका इस्तेमाल नहीं किया है.

टिक टॉक को लेकर कुशाल की यह प्रतिक्रिया उस वक्त आई, जब विवेक दहिया ने इसे अपना समर्थन दिया था. दिव्यांका त्रिपाठी के पति और अभिनेता विवेक ने कहा था, जो लोग चीन में बने उत्पादों पर रोक लगाने की बात कर रहे हैं यह उनके लिए है. याद रखें, जिस मोबाइल फोन का इस्तेमाल आप किसी ऐप पर प्रतिबंध लगाने के अपने विचारों को व्यक्त करने के लिए कर रहे हैं, उसे भी दुनिया के उसी हिस्से में बनाया गया है.

इसके साथ ही विवेका दहिया ने कहा था, औसतन दैनिक जिंदगी में दस में से सात चीजें हम यहीं की बनी हुई इस्तेमाल करते हैं. चीन को दुनिया की फैक्टरी कहा जाता है, चाहे हमें यह भाए या न भाए. मैं निश्चित हूं कि इस ऐप को बनाने वाला कोरोना वायरस की साजिश रचने के लिए जिम्मेदार नहीं है.विवेक दहिया ने आगे कहा, इसके साथ ही, रिकवरी के लिए उपयोग किया जाने वाला हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन भी या तो भारत में बनाई जाती है या चीन में. तो कुल मिलाकर बात यह है कि इस वैश्विक बाजार में हम सभी एक-दूसरे पर आश्रित हैं. कोई देश क्रेता है, तो कोई विक्रेता है, समृद्धि की ओर बढ़ने के लिए दोनों को एक-दूसरे की जरूरत पड़ेगी. बेशक, हम अपने आप में ही काफी है, लेकिन ऐसा कोई उदाहरण मौजूद नहीं है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भारतीय नौसेना में कोरोना का बड़ा अटैक एक साथ 20 जवान संक्रमित
Next: लॉक डाउन पर कुमारस्‍वामी के बेटे की शादी से रवीना टंडन का फूटा गुस्सा

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 3 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 3 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.