Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • लॉकडाउन के बीच Disha का डांस वीडियो आया सामने फैंस ने किया पसंद
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

लॉकडाउन के बीच Disha का डांस वीडियो आया सामने फैंस ने किया पसंद

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (28)

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी भी बाकी बॉलीवुड स्टार्स की तरह लॉकडाउन में घर पर ही समय बिता रही हैं. इस दौरान वो अपने डांस और फिटनेस वीडियो के जरिए फैन्स को एंटरटेन कर रही हैं. दिशा पटानी ने फिर से एक डांस वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खू वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अलग ही अंदाज में डांस कर रही हैं. फैन्स को बॉलीवुड एक्ट्रेस का यह अंदाज खूब पसंद आ रहा है. इस वीडियो को अभी तक साढ़े 3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. फैन्स इस डांस वीडियो पर रिएक्शन भी दे रहे हैं.

दिशा पटानी ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. दिशा उन एक्ट्रेस में से हैं जो फिल्मों के साथ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. उनका अपना एक यूट्यूब चैनल भी है, जिस पर वो अपने इवेंट्स के वीडियो पोस्ट करती रहती हैं. हाल ही में दिशा पटानी और कृष्णा श्रॉफ का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक्ट्रेस जहां व्हाइट टीशर्ट और पिंक शॉर्ट्स में नजर आ रही हैं तो वहीं कृष्णा श्रॉफ ग्रे टॉप और व्हाइट ट्राउजर में दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो को पोस्ट करते हुए दिशा पटानी ने लिखा था, तो इस तरह हम क्वारंटाइन लाइफ हैं. दिशा पटानी के इस वीडियो पर सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा ने भी कमेंट किया और लिखा, जंप मैन, मैं आपको देखा है.

बता दें कि एक्ट्रेस दिशा पटानी अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए खूब जानी जाती हैं. दिशा पटानी के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में फिल्‍म ‘मलंग’ में देखा गया, जिसमें उनके साथ एक्‍टर आदित्‍य रॉय कपूर , अनिल कपूर और कुणाल खेमू भी थे. इन दिनों दिशा अपनी आने वाली फिल्‍म ‘राधे’ की शूटिंग में बिजी हैं. इस फिल्‍म में वो सलमान खान के साथ नजर आएंगी. बता दें कि यह सलमान खान के साथ उनकी दूसरी फिल्म होगी. इससे पहले वो ‘भारत’ में भी उनके साथ नजर आ चुकी हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दूरदर्शन लेकर आया रामायण के बाद अब लव कुश की उत्तर रामायण
Next: 3 मई को लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी ट्रेन-प्लेन चलना मुश्किल सूत्र। …..

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 5 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 5 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.