Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • 3 मई को लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी ट्रेन-प्लेन चलना मुश्किल सूत्र। …..
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

3 मई को लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी ट्रेन-प्लेन चलना मुश्किल सूत्र। …..

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
download (31)

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश तीन मई तक लॉकडाउन है. लॉकडाउन के खत्म होने की तारीख यानी 3 मई के तुरंत बाद अगर आप हवाई या ट्रेन की यात्रा करने की सोच रहे हैं तो शायद आपको निराशा हाथ लगेगी. भारत में कोरोना वायरस को लेकर बने मंत्रियों का समूह तीन मई के फौरन बाद ट्रेनें चलाने के पक्ष में नहीं है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना के खतरे को देखते हुए लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ाने का ऐलान किया है. मंत्रियों के समूह की बैठक में कहा गया कि इस बारे में स्वास्थ्य मंत्रालय की राय पर पीएम मोदी ही अंतिम निर्णय लेंगे.सूत्रों ने कहा कि दरअसल, जीओएम फिलहाल यात्री गाड़ियां शुरू करने के पक्ष में नहीं है क्योंकि उनका मानना है

कि रेल गाड़ियों में सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन संभव नहीं. सूत्रों ने बताया कि सरकारी एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया तथा अन्य निजी एयरलाइंस को 3 मई के बाद बुकिंग न करने को कहा गया है. यह जानकारी मंत्री समूह की बैठक में हिस्सा लेने वाले अधिकारियों ने नाम जाहिर न होने देने की शर्त पर कही. बता दें कि शनिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में उनके घर पर जीओएम की बैठक हुई थी. इसमें एक सुझाव था कि हवाई यात्रा 15 मई को शुरू की जा सकती है. इस चर्चा में कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी, विमानन मंत्री हरदीप पुरी सहित कई मंत्रियों ने भाग लिया. हालांकि, अंतिम निर्णय के लिए इस बैठक में हुई चर्चा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अवगत कराया जाएगा.

Post navigation

Previous: लॉकडाउन के बीच Disha का डांस वीडियो आया सामने फैंस ने किया पसंद
Next: गोंडा जिलें में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई। ….

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.