Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • गोंडा जिलें में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

गोंडा जिलें में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई। ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (33)

पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का खौफ फैला हुआ है। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से निपटने के लिए लॉकडाउन को तीन मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार और प्रशासन पूरी तरह लॉकडाउन को सफल बनाने में और लोगों तक जरूरी सामान पहुंचाने में व्यस्त है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के गोंडा जिलें में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई है। जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र में अगवा कर नाबालिग के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है।

माता पिता ने दर्ज करवाई शिकायत

तीन युवकों पर किशोरी को अगवा कर गैंगरेप का आरोप लगाया गया है। परिजनों की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराकर पुलिस विधिक कार्रवाई मे जुटी हुई है। पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया है कि तीन लोग उनकी लड़की को पहले उसे अपने साथ ले गए फिर उसे नशीली दवा खिलाई और उसके साथ गैंगरेप किया।

लड़की को बेहोश कर किया गैंगरेप

जनपद के खोडारे थाना के एक गांव में पड़ोसी युवक ने एक नाबालिग बालिका को नशीली दवा खिलाने के बाद तीन युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुराचार किया । पीड़िता के पिता ने बताया की बेहोशी की हालत में घर से थोड़ी दूर छोड़कर चले गए । हम लोग बालिका की खोजबीन कर रहे थे तभी देखा कि कुछ लोग लड़की को छोड़कर भाग रहे हैं । जब तक हम लोग मौके पर पहुंचे तो बालिका बेहोशी की हालत में पड़ी थी ।

पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है

इसके बाद पीड़ित पिता ने इसकी सूचना 112 पुलिस को देने के बाद आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया । इलाज के दौरान होश आने पर बालिका ने परिजनों को आपबीती बताई। संबंध में क्षेत्राधिकारी मनकापुर राम भवन यादव ने बताया कि थाना खोडारे पर 3 लोगों के विरुद्ध दुराचार के आरोप में तहरीर मिली है। प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 3 मई को लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी ट्रेन-प्लेन चलना मुश्किल सूत्र। …..
Next: अभिनेत्री पूजा बेदी की बेटी अलाया ने किया हॉट योगा। …

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 10 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 11 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.