Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • DM का आदेश हॉटस्पॉट बने लखनऊ में Lockdown से नहीं कोई छूट
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

DM का आदेश हॉटस्पॉट बने लखनऊ में Lockdown से नहीं कोई छूट

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (3)

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रहने वालों को कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन में कोई छूट नहीं मिलेगी. कोरोना वायरस को लेकर लखनऊ में भारी तादाद में हॉटस्पॉट चिह्नित होने की वजह से यह आदेश जारी किया गया है. जिले के डीएम ने रविवार देर रात इस बाबत जारी आदेश में स्पष्ट कर दिया कि अभी अगले कुछ दिनों तक लखनऊ में रहने वालों को लॉकडाउन के नियमों का पालन करना ही होगा. जिलाधिकारी ने अपने आदेश में कहा है कि लखनऊ के किसी भी इलाके में न तो कोई दफ्तर खुलेगा और न ही प्रतिष्ठान खोलने की अनुमति दी जाएगी.

डीएम अभिषेक प्रकाश ने कहा है कि सभी लोगों, अधिकारियों और कर्मचारियों को COVID-19 के प्रोटोकॉल का पालन करना होगा.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दिनों लॉकडाउन की अवधि को 3 मई तक बढ़ाने का ऐलान करते हुए कहा था कि हालात को देखते हुए 20 अप्रैल से इसमें कुछ छूट दी जा सकती है. इसके मद्देनजर ही लखनऊ समेत प्रदेश के कई शहरों में लॉकडाउन में राहत मिलने की उम्मीद जगी थी. लेकिन रविवार को डीएम अभिषेक प्रकाश ने इस संबंध में आदेश जारी कर साफ कर दिया कि लखनऊ में अभी लोगों को और कुछ दिनों तक लॉकडाउन का पालन करना होगा.

डीएम ने अपने आदेश में कहा कि शासन की ओर से 16 अप्रैल से कुछ दफ्तरों के खोले जाने और 20 अप्रैल से सरकारी सेवाओं के शुरू करने का निर्देश दिया गया है. लेकिन लखनऊ में बड़ी संख्या में कोरोना हॉटस्पॉट चिह्नित होने की वजह से और ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत है. डीएम ने आदेश में कहा है कि कोरोना हॉटस्पॉट की संख्या को देखते हुए लखनऊ में लॉकडाउन में राहत नहीं दी जाएगी. लोगों को अगले कुछ दिनों तक COVID-19 प्रोटोकॉल का पालन करना होगा.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: देश में 17 हजार के पार पहुंचे संक्रमित मरीज 543 की मौत
Next: पंजाब सरकार ने लॉकडाउन में छूट का निर्णय लिया वापस

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 19 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 19 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 19 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.