Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश में 17 हजार के पार पहुंचे संक्रमित मरीज 543 की मौत
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

देश में 17 हजार के पार पहुंचे संक्रमित मरीज 543 की मौत

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (2)

देश में जानलेवा कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में दिन पर दिन इजाफा हो रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में अब इस महामारी से संक्रमित मरीजों की संख्या 17 हजार के पार पहुंच गई है. मंत्रालय के मुताबिक, अबतक 17 हजार 265 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. वहीं, 543 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि 2547 लोग ठीक भी हुए हैं. लेकिन इसमें सबसे दुखद बात ये है कि बीते 24 घंटे में करोना के मरीजों की तादाद में सबसे बड़ा इजाफा देखा गया.

रविवार को सबसे अधिक 1,553 नए मामले सामने आए.स्वास्थय मंत्रालय के मुताबिक, महाराष्ट्र में 223, मध्य प्रदेश में 70, गुजरात में 63, दिल्ली में 45, तमिलनाडु में 15, तेलंगाना में 18, आंध्र प्रदेश में 15, कर्नाटक में 16, उत्तर प्रदेश में 17, पंजाब में 16, पश्चिम बंगाल में 12, राजस्थान में 14, जम्मू-कश्मीर में 5, हरियाणा में 3, केरल में 3, झारखंड में 2, बिहार में 2, असम, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा में एक-एक मौत हुई है.बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच आज से केंद्र सरकार की नई गाइडलाइन्स के तहत देश के कई हिस्सों में लॉकडाउन में रियायतें मिलेंगी.

राज्य सरकार अपने-अपने इलाकों में जरूरत के हिसाब से निर्णय ले सकेंगी. हालांकि हॉटस्पॉट इलाकों में यह गाइडलाइन प्रभावी नहीं होंगी. उत्तर प्रदेश के 56 जिलों में भी आज से छूट मिलेगी. वहीं देश की राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई में लॉकडाउन में रियायतें नहीं मिलेंगी. दोनों ही शहरों में लगातार कोरोना वायरस के मामले सामने आ रहे हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता की हालत गंभीर एम्स में भर्ती
Next: DM का आदेश हॉटस्पॉट बने लखनऊ में Lockdown से नहीं कोई छूट

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-12 at 1.20.08 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

हर बच्चे को पढ़नी और आत्मसात करनी चाहिए पीएम मोदी की पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’- सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
images
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सरकारें ही जर्जर थीं तो सिस्टम भी जर्जर हो गया था: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 1 day ago 0
1000944115
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.