Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • लखनऊ में संक्रमण बढ़ता देख सतर्क हुए लोग खुद सील किया इलाका
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

लखनऊ में संक्रमण बढ़ता देख सतर्क हुए लोग खुद सील किया इलाका

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
13

राजधानी में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शहरवासी खुद अब सजग नजर आ रहे हैं। अलग अलग इलाकों में रविवार को लोग अपनी गली व कॉलोनी के रास्तों को बंद करते देखे गए। उधर, पुलिस आयुक्त ने भी हॉट स्पॉट इलाकों में सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। संबंधित थाना प्रभारियों को लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने के लिए कहा गया है। अगर चिंहित इलाकों में संक्रमण फैलता है तो इसकी जवाबदेही इलाके के थाना प्रभारी की होगी।

घोसियाना इलाके में एक और युवक की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आने के बाद इलाके में रविवार को पुलिस फोर्स मुस्तैद नजर आई। घोसियाना से थोड़ी दूर गोपाल नगर के लोगों में इसका भय देखने को मिला। लोगों ने जागरूकता दिखाते हुए गोपाल नगर कॉलोनी में आने वाले रास्तों को खुद ही बंद कर दिया। यही नहीं वृंदावन सेक्टर दो से उतरेटिया जाने वाला रास्ता भी स्थानीय लोगों ने बंद कर दिया। इसके अलावा लोगों की ओर से तेलीबाग से सपोर्ट गंज जाने वाला रास्ता भी सील कर दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सब्जी, ठेला, राशन व अन्य सामान बेचने वाला कोई भी व्यक्ति कॉलोनी के भीतर प्रवेश नहीं करेगा। किसी भी बाहरी व्यक्ति के भीतर आने पर लोगों ने प्रतिबंध लगा दिया है।

शासन ने लखनऊ की स्थिति असंतोषजनक बताई है। इसके पीछे पुलिस और प्रशासन के बीच समन्वय की कमी सामने आई है। इस रिपोर्ट के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने लॉकडाउन का पालन कराने के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि जिन इलाकों में लॉकडाउन के नियमों के उल्लंघन की शिकायतें ज्यादा आएंगी, उस क्षेत्र के जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होगी।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: महाराष्ट्र के पालघर में अफवाह ने ली तीन लोगों की जान BJP ने उठाए सवाल
Next: लॉक डाउन में ऐश्वर्या अभिषेक अपनी शादी की 13वीं सालगिरह मना रहे

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 10 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 11 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.