Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • महाराष्ट्र के पालघर में अफवाह ने ली तीन लोगों की जान BJP ने उठाए सवाल
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

महाराष्ट्र के पालघर में अफवाह ने ली तीन लोगों की जान BJP ने उठाए सवाल

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
11

देश एक ओर कोराना संकट से जूझ रहा है तो वहीं दूसरी ओर अफवाह की आग नए संकट पैदा कर रही है. महाराष्ट्र के पालघर में अफवाह ने तीन लोगों की जान ले ली है. महाराष्ट्र सरकार ने कहा है कि धर्म विशेष को लेकर ये हत्याएं नहीं हुई हैं. सरकार ने इस मामले को धार्मिक रंग नहीं देने की अपील की है.अफवाह कितनी खतरनाक हो सकती है, ये घटना उसकी गवाही है. घटना महाराष्ट्र के पालघर की है जहां एक अफवाह की वजह से पुलिस की मौजूदगी में तीन लोगों की हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस मामले में 101 लोगों को हिरासत में लिया है. जबकि 9 नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेजा गया है. पुलिस ने हत्या, दंगा करने और सरकारी कर्मचारी पर हमला करने के केस दर्ज किए हैं.

– गुरुवार की शाम दो साधु कांदिवली से ड्राइवर के साथ सूरत के लिए निकले थे.
– पालघर के जिस गांव से होकर गुजर रहे थे वहां अपहरण और चोरी की अफवाह फैली थी.
– अफवाह थी कि लॉकडाउन की आड़ में अपहरण किया जा रहा है.
– अफवाह ये भी थी कि अपहरण कर लोगों की किडनी निकाली जा रही है.

इसी अफवाह की चपेट में गांव से गुजरने वाले तीनों लोग आए. लेकिन ये हत्या पुलिस की मौजूदगी में हुई. अब बीजेपी कड़ी कार्रवाई की मांग कर रही है बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने ट्वीट किया, महाराष्ट्र के पालघर में 2 संत और उनके ड्राइवर को बड़े ही बेरहमी से लिंचिंग कर मौत के घाट उतार दिया गया. ये घटना गुरुवार की है. देंगे भी क्यों ..ये तो संतो की मृत्यु हुई है, कौन पूछता है संतो को?

पूरे मामले पर महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने जानकारी दी है. अनिल देशमुख ने कहा, मुंबई से सूरत जाने वाले 3 लोगों की पालघर में हुई हत्याकांड में 101 लोगों को पुलिस हिरासत में लिया गया है. इस मामले में उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं. इस घटना को विवादास्पद बनाकर समाज में दरार बनाने वालों पर भी पुलिस नजर रखेगी.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बांग्लादेश में कट्टरपंथी मौलाना के जनाजे में 10,000 लोग हुए शामिल
Next: लखनऊ में संक्रमण बढ़ता देख सतर्क हुए लोग खुद सील किया इलाका

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 10 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 11 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.