Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • अभिनेता कार्तिक आर्यन ने बताई लॉकडाउन की अपनी जिंदगी
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

अभिनेता कार्तिक आर्यन ने बताई लॉकडाउन की अपनी जिंदगी

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
download (24)

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन लॉकडाउन के इस अवसर पर सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों को कोरोना वायरस महामारी के बारे में जागरूक करने और उनका मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर अपनी निजी व पेशेवर जिंदगी की भी झलकियां पेश करते रहते हैं. कार्तिक ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा कर यूजर्स को लॉकडाउन के इन दिनों में अपने लुक को दर्शाया है तस्वीर में कार्तिक बिना शेव किए अवतार में नजर आ रहे हैं. आंखों में चश्मा लगाए, दाढ़ी और मूंछ के साथ कार्तिक तस्वीर में कुछ अलग ही अंदाज में दिख रहे हैं. इसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा है कैसे शेव कर दूं यार? ये भी सेक्सी कम नहीं है कार्तिक के इस पोस्ट को अभिनेत्री भूमि पेडनेकर सहित अब तक 900,000 से भी ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. अभिनेत्री कृति सैनन ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा,अर्ली मैन. कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने लिखा,सही बात

कार्तिक आर्यन ने भी कोरोना वायरस से लड़ने में जरूरतमंदों की मदद के लिए एक करोड़ रुपए डोनेट किए हैं. इसकी जानकारी कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्वीट को कोट करते हुए लिखा, ये समय देश के लिए एक साथ जुटने का है. मैं आज जो भी हूं, मैंने जो कुछ भी कमाया है ये सब सिर्फ हमारे देश के लोगों की वजह से कमाया है. इसी लिए मैं एक करोड़ रुपए डोनेट कर रहा हूं पीएम केर्यस फंड में. मैं अपने देशवासियों भी अपील करना चाहता हूं कि वो अपनी क्षमता के अनुसार आगे आएं और मदद करें.

Post navigation

Previous: कोरोना पर WHO प्रमुख की चेतावनी आने वाला है इससे भी बुरा वक्त
Next: पालघर में संतों की हत्या पर भड़के जावेद अख्तर ये कतई बर्दाश्त नहीं

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.