Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना पर WHO प्रमुख की चेतावनी आने वाला है इससे भी बुरा वक्त
  • उत्तर प्रदेश
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य
  • विदेश

कोरोना पर WHO प्रमुख की चेतावनी आने वाला है इससे भी बुरा वक्त

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
15

कोरोना वायरस से निपटने के लिए पूरी दुनिया वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन यानी WHO की गाइडलाइन फॉलो कर रही है. इस बीच रोजाना WHO की तरफ से नए गाइडलाइन्स दिए जा रहे हैं जिससे आप घातक वायरस से बच सकते हैं. ऐसे में अब WHO के महानिदेशक जिन्हें डॉक्टर टेड्रोस के नाम से अधिक जाना जाता है उन्होंने एक डराने वाला सच बताया है. टेड्रोस ने कहा कि इससे भी बुरा वक्त अभी आने वाला है डब्ल्यूएचओ के निदेशक टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस ने हालांकि यह नहीं बताया कि उन्हें ऐसा क्यों लगता है कि हालात आगे चल कर बद से बदतर होंगे. अमेरिका के जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय द्वारा एकत्र किए गए आंकड़े के अनुसार, कोरोना वायरस से लगभग 25 लाख लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 1.66 लाख लोगों की मौत हुई है.

कुछ लोगों ने हालांकि ये अंदेशा जताया है कि भविष्य में संक्रमण अफ्रीकी देशों में फैलेगा, जहां स्वास्थ्य सुविधाएं बेहद खराब हैं. जिनेवा में संवाददाताओं से बातचीत में टेड्रोस ने कोरोना वायरस संक्रमण की तुलना 1918 की स्पैनिश फ्लू से की है साथ ही उन्होंने यह भी कहा यह बहुत खतरनाक स्थिति है और यह हो रहा है. 1918 फ्लू की तरह, जिसमें एक करोड़ के करीब लोगों की मौत हुई थी उन्होंने यह भी कहा कि डब्ल्यूएचओ शुरुआत से ही कोरोना वायरस के खतरे को लेकर चेतावनी देता आ रहा है. उन्होंने कहा हम पहले दिन से चेतावनी दे रहे हैं कि यह ऐसा शैतान है जिससे हम सभी को मिलकर लड़ना है वहीं, अमेरिका के संदर्भ में टेड्रोस ने कहा कि कोरोना वायरस के संबंध में पहले दिन से ही अमेरिका से कुछ भी छुपा हुआ नहीं है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 18 हजार के पार 590 लोगों की मौत
Next: अभिनेता कार्तिक आर्यन ने बताई लॉकडाउन की अपनी जिंदगी

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 13 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 13 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 13 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.