Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आयुष्मान खुराना ने लॉकडाउन में किया बेटी का बर्थडे सेलिब्रेट लिखा नोट
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

आयुष्मान खुराना ने लॉकडाउन में किया बेटी का बर्थडे सेलिब्रेट लिखा नोट

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (17)

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 मई तक लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी है. ऐसे में सभी स्टार्स भी घर में बंद हो गए हैं. बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना भी अभी घर में बंद हैं. आयुष्मान ने घर में ही अपनी बेटी का बर्थडे सेलिब्रेट किया है.आयुष्मान ने अपने फैन्स के साथ बर्थडे सेलिब्रेशन की एक तस्वीर शेयर की है. तस्वीर में आयुष्मान काफी खुश नजर आ रहे हैं और उनके साथ ताहिरा कश्यप भी मौजूद हैं. आयुष्मान ने इस तस्वीर के साथ स्पेशल कैप्शन भी लिखा है.

आयुष्मान ने लिखा, हैप्पी बर्थडे वरुष्का! क्वारनटीन ने हमें बहुत कुछ सिखाया है. बेकार पड़े प्रोडक्ट और खराब पन्नों से हमने बर्थडे के लिए सजावट की. ये बर्थडे हमेशा याद रहेगा.आयुष्मान खुराना अपने परिवार के साथ पूरा समय बिता रहे हैं. हाल ही में आयुष्मान और ताहिरा ने टिक टॉक के Who Is More Likely To चैलेंज को लिया और अब इसका वीडियो भी सामने आ चुका है.वीडियो पर आ रहे रिस्पॉन्स को देखने के बाद कहना गलत नहीं होगा कि आयुष्मान और ताहिरा ने लोगों का दिल जीत लिया है.इस वीडियो में आयुष्मान और ताहिरा से कई सारे मजेदार सवाल पूछे गए हैं. दोनों इन सवालों का बड़े ही कॉन्फिडेंस के साथ जवाब दे रहे हैं. दोनों को हर सवाल पर इशारा करके बताना है कि कौन वो चीज करता है. वीडियो में सवाल पूछा जाता है कि कौन सबसे ज्यादा एडवेंचरस है तो दोनों ताहिरा की तरफ इशारा करते हैं. किसने दूसरे को प्रपोज किया था तो दोनों आयुष्मान की तरफ इशारा करते हैं. दोनों में से कौन हमेशा सही होता है तो आयुष्मान और ताहिरा दोनों ने अपनी-अपनी ओर इशारा किया.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: फेसबुक का दांव कोरोना संकट के बीच Jio में निवेश करेगा 43,500 करोड़
Next: डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार अभिनेत्री अनुष्का शर्मा रिलीज हुआ टीजर

Related Stories

48c3cef4cad701b5738e3456d604589c1746969225800487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सत्य और असत्य के बीच सोशल मीडिया ने खड़ा कर दिया अर्धसत्य का संकट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 4 hours ago 0
images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.