Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार अभिनेत्री अनुष्का शर्मा रिलीज हुआ टीजर
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार अभिनेत्री अनुष्का शर्मा रिलीज हुआ टीजर

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
download (18)

जिस बात का एलान मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में बहुत धूमधाम से होना था, उसकी घोषणा इंस्टाग्राम पर चुपके से कर दी है अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने। अनुष्का शर्मा फिल्म प्रोड्यूसर तो पहले से ही हैं, अब वह वेब सीरीज प्रोड्यूसर भी बन गई हैं। अपनी पहली वेब सीरीज का टीजर अनुष्का ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर साझा किया। टीजर देखकर लगता है कि इस सीरीज का कोरोना से कांटा भिड़ने वाला है।निर्देशक आनंद एल राय की फ्लॉप फिल्म ‘जीरो’ के बाद अनुष्का ने कोई भी फिल्म नहीं की है। उनके प्रशंसक लंबे समय से इसी इंतजार में हैं कि वह कब एक फिल्म में मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी? पर्दे पर तो नहीं है लेकिन अनुष्का ने पर्दे के पीछे रहकर इस वेब सीरीज का निर्माण कर दिया है।

इस सीरीज का अभी कोई नाम तय नहीं है और ना ही अभी इसकी रिलीज की तारीख का कोई खुलासा किया गया है।सोशल मीडिया पर जारी किए गए टीजर में नैरेटर इस सीरीज के कलेवर को दर्शाता है। टीजर में एक भारी-भरकम संवाद है जिसमें नैरेटर कहता है, दिन गिनना शुरू कर दो। धरती का कानून बदलने घुस आए हैं कुछ ऐसे कीड़े जो फैलाएंगे जहर, बहाएंगे खून। और बदल देंगे इस धरती लोक को पाताल लोक में।अनुष्का ने यह टीजर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है और उसके कैप्शन में लिखा है, सब बदलेगा, समय, लोग और लोक।

सीरीज को प्रेषित रॉय ने निर्देशित किया है जिसमें जयदीप अहलावत, नीरज काबी, गुल पनाग, स्वास्तिका मुखर्जी और अभिषेक बनर्जी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। अनुष्का इससे पहले बतौर प्रोड्यूसर एनएच 10, फिल्लौरी और परी जैसी चर्चित फिल्में बना चुकी हैं खास बात ये है कि फिल्म जीरो के निर्देशक आनंद एल राय अपनी अगली फिल्म पर काम शुरू कर चुके हैं लेकिन जीरो के लीड पेयर में शामिल दोनों कलाकारों ने अब तक अपनी अगली फिल्म का एलान नहीं किया है। शाहरुख खान नेटफ्लिक्स के लिए बार्ड ऑफ ब्ल बना चुके हैं और उनकी दो वेब सीरीज कतार में हैं, वहीं अनुष्का की ये सीरीज प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है।

Post navigation

Previous: आयुष्मान खुराना ने लॉकडाउन में किया बेटी का बर्थडे सेलिब्रेट लिखा नोट
Next: पालघर में मॉब लिंचिंग की बॉलीवुड ने की निंदा कहा आरोपी को न बख्शे

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.