Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना का कहर जारी अमेरिका में एक साल के लिए स्कूल-कॉलेज बंद
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य
  • विदेश

कोरोना का कहर जारी अमेरिका में एक साल के लिए स्कूल-कॉलेज बंद

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (8)

अमेरिका में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पूरे एक एकेडमिक सेशन के लिए सरकार ने स्कूल कॉलेज बंद करने का आदेश दिया है. ये फैसला वॉश‍िंगटन डीसी समेत देश के कम से कम 37 राज्यों में लागू किया गया है. अमेरिका ने संक्रमण पर काबू पाने के लिए ये फैसला लिया है. अब सवाल ये है कि क्या भारत में भी ऐसे हालात बन सकते हैं.सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक संयुक्त राज्य अमेरिका के अधिकांश गर्वनर ने ये आदेश दिया है कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने में राज्यव्यापी स्कूल बंदी मददगार साबित होगी. बता दें कि 37 राज्यों में ये नियम लागू करने की स‍िफारिश की गई है.वहीं अमेरिका के कई राज्य कह रहे हैं कि वो सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए स्कूल खोल सकते हैं.

लेकिन जिस तरह के हालात हैं, उससे अंदाजा लगा सकते हैं कि अमेरिका में इस एकेडमिक सेशन में स्प्र‍िंग सीजन में शायद ही स्टूडेंट स्कूल जाएंगे.अमेर‍िका की संघीय सरकार ने भी अमेरिका को विभ‍िन्न चरणों में फिर से खोलने के लिए नये गाइडलाइन जारी किए हैं लेकिन स्कूल के खुलने पर ये प्रतिबंध जारी रहेगा.बता दें कि फ्लोरिडा, टेक्सास और वॉश‍िंगटन के साथ साथ वॉशिंगटन डीसी समेत कई राज्यों ने इसके आदेश जारी किए हैं कि छात्र घर पर रहकर ही पढ़ाई करें.

फ्लोरिडा राज्य ने कहा कि संघीय सरकार का ये निर्णय काफी सराहनीय है.बता दें कि ये फैसला 37 राज्यों में लागू हो सकता है, इससे अमेरिका के 3 करोड़ स्कूली छात्र प्रभावित होंगे. इसके अलावा एरिजोना, हावर्ड और बोस्टन यूनिवर्सिटी भी बंद रहेगी. कई छात्र-छात्राओं ने सरकार के इस फैसले को सराहा है.बोस्टन यूनिवर्सिटी ने तो स्पष्ट कहा है कि 2020 में छात्रों को बुलाना उनकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 15वें वित्त आयोग की बैठक आज कई महत्वपूर्ण मसलों पर होगी चर्चा
Next: कोरोना कहर मोदी सरकार रख रही भारत में चीन के निवेश पर पैनी नजर

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 18 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 19 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 19 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.