Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • 15वें वित्त आयोग की बैठक आज कई महत्वपूर्ण मसलों पर होगी चर्चा
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य
  • विदेश

15वें वित्त आयोग की बैठक आज कई महत्वपूर्ण मसलों पर होगी चर्चा

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
download (7)

कोरोना के बढ़ते प्रकोप और इसकी वजह से लॉकडाउन के बीच देश में वित्त आयोग की दो दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक आज यानी गुरुवार से शुरू होने जा रही है. इस बैठक में कोरोना महामारी की वजह से राज्यों के वित्तीय सेहत, कोरोना का जीडीपी पर असर, तथा इसके लिए रणनीति में बदलाव पर चर्चा हो सकती है गौरतलब है ​कि कोविड 19 के प्रकोप की वजह से आर्थिक गतिविधियां पूरी तरह से लगभग ठप पड़ गई हैं और राजस्व संग्रह भी जमीन पर आ गया है. ऐसे समय में 23-24 अप्रैल को पंद्रहवें वित्त आयोग की आर्थिक सलाहकार परिषद महत्वपूर्ण बैठक करने जा रही है. आर्थिक सलाहकार परिषद संविधान के तहत ​नियुक्त एक संस्था है जिसका काम राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वित्तीय हालत का आकलन करना और केंद्र एवं राज्यों के बीच टैक्स राजस्व की हिस्सेदारी तय करना.

राजस्व के स्रोत घट जाने की वजह से राज्यों की आर्थिक हालत खराब है और वे केंद्र सरकार से ज्यादा टैक्स राजस्व की उम्मीद कर रहे हैं. इसके अलावा पावर और कई महत्वपूर्ण सेक्टर के लिए राहत पैकेज, रिजर्व बैंक की ईएमआई टलने की सुविधा आगे बढ़ाने, कोयले जैसे आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी माफ करने जैसे कई मसलों पर भी राज्यों ने पीएम के सामने अपनी मांग रखी है.मार्च-अप्रैल के दौरान लॉकडाउन की वजह से खुदरा बिक्री और अन्य आर्थिक गति​विधियां लगभग ठप रहीं और इसकी वजह से जीएसटी और अन्य स्रोतों से होने वाला कर संग्रह पूरी तरह से लुढ़क जाने की आशंका है.

राज्यों के राजस्व के मुख्य स्रोत माने जाने वाले शराब और ईंधन की बिक्री भी ठप है.आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष के साथ इस बार मीटिंग ऑनलाइन होगी और 23 अप्रैल को इसमें सलाहकार परिषद के 5 सदस्य-मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉ. कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम, डॉ. साजिद जेड चिनॉय, डॉ. प्राची मिश्रा, नीलकंठ मिश्रा और डॉ. ओंकार गोस्वामी शामिल होंगे. बाकी सदस्यों के साथ मीटिंग अगले दिन यानी 24 अप्रैल को होगी.

Post navigation

Previous: इमरान ने कोरोना पर डोनाल्ड ट्रंप से की बात आर्थिक मदद की अपील
Next: कोरोना का कहर जारी अमेरिका में एक साल के लिए स्कूल-कॉलेज बंद

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.