Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • COVID-19 उत्तर प्रदेश के 11 जिले कोरोना वायरस से हुए मुक्त
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

COVID-19 उत्तर प्रदेश के 11 जिले कोरोना वायरस से हुए मुक्त

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (1)

कोरोना महामारी के खिलाफ प्रदेश सरकार की ओर से उठाए जा रहे कदमों का सकारात्मक असर दिखने लगा है। लॉकडाउन के दौरान सख्ती और तेजी से हो रही जांच का नतीजा है कि प्रदेश के 11 जिले अब कोरोना से मुक्त हो गए हैं। यह जानकारी बुधवार को समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दी मुख्यमंत्री लोकभवन में लॉकडाउन व्यवस्था की समीक्षा कर जरूरी निर्देश दे रहे थे। इस दौरान अफसरों ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि प्रतापगढ़ भी अब कोरोना मुक्त जिला हो गया है। वहीं, 22 जिलों में पहले ही कोरोना का कोई केस नहीं मिला है। इस तरह से प्रदेश में कुल 33 जिलों में कोरोना का असर नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन जिलों में भी सभी सावधानियां बरती जाएं।

कोरोना फ्री जिले

पीलीभीत
लखीमपुर
बरेली
हरदोई
शाहजहांपुर
महाराजगंज
हाथरस
बाराबंकी
प्रयागराज
कौशाम्बी
प्रतापगढ़

उत्तर प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 112 मामले सामने आए। इसके साथ ही प्रदेश में कोविड-19 पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 1449 हो गई है। राज्य में 21 लोग इस महामारी की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं। मरने वाले 21 लोगों में से बस्ती, वाराणसी, बुलंदशहर, अलीगढ़, फिरोजाबाद, कानपुर और लखनऊ के एक-एक, मेरठ के तीन, मोरादाबाद के पांच और आगरा के 6 मरीज शामिल हैं।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: डॉक्टरों पर हमला करने पर होगी 7 साल की जेल राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
Next: लखनऊ हॉटस्पॉट में घूम रहे युवक ने रोकने पर पुलिस को जमकर पीटा

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-12 at 1.20.08 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

हर बच्चे को पढ़नी और आत्मसात करनी चाहिए पीएम मोदी की पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’- सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
images
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सरकारें ही जर्जर थीं तो सिस्टम भी जर्जर हो गया था: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 1 day ago 0
1000944115
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.