Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • लखनऊ हॉटस्पॉट में घूम रहे युवक ने रोकने पर पुलिस को जमकर पीटा
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

लखनऊ हॉटस्पॉट में घूम रहे युवक ने रोकने पर पुलिस को जमकर पीटा

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
14

लॉकडाउन में पूरे देश भर से डॉक्टरों और पुलिस के पीटे जाने की खबरें आ रही हैं। यूपी के लखनऊ कुछ लोगों ने बुधवार को पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान कुछ लोग एक सिपाही को पकड़ कर गली में घसीट ले गए। उसे मारा और वर्दी भी फाड़ दी। पुलिस का कहना है कि उसने घरों के बाहर बेवजह टहल रहे युवकों को रोका था। वहीं, इलाके के लोगों ने जरूरत का सामान न मिलने और पुलिस पर परेशान करने का आरोप लगाया है। मामले में मुस्तकीम, विक्की, समीउल्ला और पांच अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस इनके खिलाफ एनएसए लगाने की भी तैयारी कर रही है घटना कैंट के सील इलाके कसाईबाड़े के वाल्मीकि मोहाल में हुई।

डीसीपी पूर्वी सोमेन बर्मा ने बताया कि बुधवार दोपहर डेढ़ बजे सिपाही जगदंबिका साथी पुलिस वालों के साथ सील इलाके में गश्त कर रहा था। रेलवे लाइन के किनारे वाल्मीकि मोहाल में कुछ युवक बेवजह बाहर टहल रहे थे। वह पटरी पार कर गली में पहुंचा और युवकों से घर में जाने को कहा। इस पर युवक भड़क गए और उसे गली में ले जाकर पीटने लगे उसकी वर्दी भी फाड़ दी। यह देख बाकी पुलिसवाले मदद को पहुंचे और युवकों को लाठी लेकर खदेड़ा। जगदंबिका की नाक पर चोट भी लगी। इलाके में फोर्स बढ़ा दी गई है।लॉकडाउन के दौरान राशन की दुकान से अनाज और गरीबों व मनरेगा मजदूरों की सहायता राशि न आने से भड़के लोगों ने बुधवार को पुलिस के पीआरवी वाहन पर पथराव किया। फोर्स ने पथराव करने वालों की तलाश में गांव में सर्च अभियान चलाया लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा। वारदात फूलपुर इलाके के हमीरापुर गांव की है और एसडीएम की मौजूदगी में हुई है। इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: COVID-19 उत्तर प्रदेश के 11 जिले कोरोना वायरस से हुए मुक्त
Next: ओबेरॉय कॉम्प्लेक्स में 11 साल की लड़की कोरोना पॉजिटिव हुई बिल्डिंग सील

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 5 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 5 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.