Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मुख्यमंत्री योगी जी ने रविवार को अपने आवास पर बच्चों को सहजन की दाल, दलिया, लड्डू व खिचड़ी
  • राज्य

मुख्यमंत्री योगी जी ने रविवार को अपने आवास पर बच्चों को सहजन की दाल, दलिया, लड्डू व खिचड़ी

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 0 comments
AAGEdgY

योगी आदित्यनाथ जी अपने आवास पर बच्चों को सहजन की दाल, दलिया, लड्डू व खिचड़ी खिलाकर राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने किशोरियों को पौष्टिक आहार की पोटली दी। सीएम ने एक बच्ची के जन्मदिन पर केक भी काटा और बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया। उन्होंने कहा कि नकल के चलते मेधावियों के साथ अन्याय होता था। हमने मेधावियों का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि हाईस्कूल व इंटर में 75 फीसदी से ऊपर अंक व आईसीएसई में 80 फीसदी वाले बच्चे अपना एनरोलमेंट एचसीएल में कराए तो 10 हजार रुपये और अंत में 21.20 लाख रुपये के पैकेज की नौकरी मिलेगी।

जब देश का हर बच्चा, पुरुष और महिलायें स्वस्थ होंगी, तभी श्रेष्ठ भारत का सपना साकार हो सकेगा। जिस देश का बचपन कमजोर, कुपोषण का शिकार हो उस देश की जवानी और विकास को लेकर कई सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत पीएम मोदी स्वच्छता के साथ देश के हर नागरिक के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सभी जिलाधिकारियों और संबधित विभागों को एक कार्ययोजना बनाकर और मिलजुल कर कुपोषण से लड़ना होगा। कार्ययोजना के प्रभावी क्रियान्वयन और निगरानी बेहद जरूरी है।

यदि संबंधित विभाग बेहतर तालमेल से काम करें, तो कुपोषण के खिलाफ जंग जीती जा सकती है। इस अवसर पर प्रदेश की राज्यमंत्री गुलाब देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कल के भविष्य का आत्मसम्मन बढ़ाया है। प्रेरणा दी है। बच्चों को कर्तव्य निष्ठा से जोड़ा है। पूरा हिन्दुस्तन इनकी प्रतिभा से चमचमाएगा। वहीं, उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि यह विशेष मौका है। पिछले ढाई वर्षों में शिक्षा में बहुत परिवर्तन हुए हैं। शिक्षा के गिरते स्तर को सुधारा गया है। यूपी बोर्ड को नकल का गढ़ कहते थे। हमने बोर्ड को नकलविहीन किया है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अमेरिकी सदन और यूरोपीय संसद अपने आगामी सत्रों में कश्मीर मुद्दे पर चर्चा करेंगे
Next: लोकनिर्माण विभाग के ठेकेदार अवधेशचंद्र श्रीवास्तव आत्महत्या कांड में दो इंजीनियर गए जेल

Related Stories

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

Sarvoday Times 2 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
15-Ayodhya-26.
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट निगरानी में हो जांच हो: अवधेश प्रसाद

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.