Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट निगरानी में हो जांच हो: अवधेश प्रसाद
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट निगरानी में हो जांच हो: अवधेश प्रसाद

Sarvoday Times 3 months ago 1 minute read 0 comments
15-Ayodhya-26.

-सपा सांसद ने कहा-राम मंदिर ट्रस्ट को तत्काल भंग किया जाए व सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों को पदों से हटाया जाए
अयोध्या। समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित अनियमितताओं के मामले में राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसकी जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में गठित स्वतंत्र समिति से कराए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गठित एसआईटी पर उन्हें भरोसा नहीं है, इसलिए निष्पक्ष जांच के लिए सर्वाेच्च न्यायालय की निगरानी आवश्यक है।
रविवार को शाने अवध होटल के सभागसार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि जांच की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए राम मंदिर ट्रस्ट को तत्काल भंग किया जाए तथा उससे जुड़े सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों को उनके पदों से हटाया जाए। उनका कहना था कि यदि संबंधित लोग अपने पदों पर बने रहते हैं तो जांच प्रभावित हो सकती है। सांसद ने इस मामले को सार्वजनिक करने का श्रेय समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को देते हुए कहा कि उन्होंने ही सोशल मीडिया के माध्यम से इस मुद्दे को उठाया और जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल ट्रस्ट या प्रदेश सरकार तक सीमित नहीं है, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और भगवान राम से जुड़ा विषय है। अवधेश प्रसाद ने दावा किया कि चढ़ावे की रकम को गोबर और घूर गड्ढों में छिपाए जाने जैसी सूचनाएं भी सामने आ रही हैं, जिनकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच होने पर ही पूरे प्रकरण की सच्चाई सामने आएगी और यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की जनता और रामभक्तों का विश्वास बनाए रखने के लिए इस मामले की पारदर्शी एवं निष्पक्ष जांच आवश्यक है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: छोटी आंखों को बड़ा दिखाने के लिए अपनाएं ये 5 मेकअप के सुझाव, लगेंगी खूबसूरत।
Next: लखनऊ में पहली बार होगा ‘यू.पी. स्मॉल लाइवस्टॉक कॉन्क्लेव-2026’, भेड़, बकरी और सूकर पालन से जुड़े नवाचारों पर होगा मंथन

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.