Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • PM मोदी करेंगे वित्त मंत्री के साथ बैठक आज होंगे बड़े फैसले
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

PM मोदी करेंगे वित्त मंत्री के साथ बैठक आज होंगे बड़े फैसले

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात करेंगी और दोपहर वित्त मंत्रालय के साथ पीएम मोदी की अहम बैठक हो सकती है. बताया जा रहा है कि इस बैठक में वित्त मंत्रालय के आला अधिकारी भी शामिल होंगे. माना जा रहा है कि इस बैठक में कोरोना वायरस के कारण देश में पैदा स्थितियों से निपटने के लिए आर्थिक राहत पैकेज की दूसरे चरण का एलान किया जा सकता है सूत्रों के मुताबिक इस बैठक के बाद वित्तीय राहत पैकेज का एलान किया जा सकता है. ये पिछली बार के 1.70 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक राहत पैकेज से बड़ा पैकेज हो सकता है.खबरों के मुताबिक वित्त मंत्री की प्रधानमंत्री मोदी के साथ इस बैठक का मुख्य एजेंडा देश की अर्थव्यवस्था के लिए बड़े एलान करने पर ही है. कोविड-19 के कारण इंडस्ट्री जिस मुश्किल दौर से गुजर रही है, उसमें सुधार लाने के लिए वित्त मंत्री ने जो आर्थिक राहत पैकेज का खाका तैयार किया है उसे पीएम की मंजूरी मिल सकती है.

सूत्रों के मुताबिक पहले ही आर्थिक राहत पैकेज का खाका तैयार कर लिया गया था लेकिन पीएम मोदी ने इसमें कुछ संशोधन और बदलाव करने के लिए कहा था जिसके बाद आज ये बैठक बेहद अहम होने वाली है.कोरोना वायरस के कारण देश में 3 मई तक लॉकडाउन जारी है और आर्थिक गतिविधियां लगभग नहीं के बराबर हो रही हैं. इसके चलते उद्योगों, छोटे कारोबारियों, एमएसएमई, इंडस्ट्री पर भारी नकारात्मक असर हो रहा है. इसके चलते उद्योग संगठन सरकार से बड़ी आर्थिक मदद की मांग कर रहे हैं. माना जा रहा है कि आज इन्हीं मांगों को ध्यान में रखते हुए आर्थिक राहत पैकेज के ऊपर पीएम मोदी मुहर लगा सकते हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बरेली में ग्राम प्रधान के खिलाफ बाबा ने अनशन पर बैठने का लिया फैसला
Next: पीएम मोदी गांव के मुखिया और सरपंच को करेंगे संबोधित

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 19 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 19 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 19 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.