Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पीएम मोदी गांव के मुखिया और सरपंच को करेंगे संबोधित
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

पीएम मोदी गांव के मुखिया और सरपंच को करेंगे संबोधित

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
2

कोरोना वायरस की महामारी ने पूरी दुनिया को परेशान कर रखा है. भारत में कोरोना संक्रमण के अभी तक 21700 मामले सामने आए हैं जबकि 686 लोगों की मौत हो चुकी है. देश के बड़े शहर कोरोना वायरस के सबसे बड़े हॉटस्‍पॉट बनकर उभरे हैं, लेकिन जिस तेजी से संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, उससे गांव में भी खतरे की संभावना बढ़ गई है. ऐसे में कोरोना संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में गांव के मुखिया और सरपंच अपनी अहम भूमिका अदा कर सकते हैं. यही वजह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश भर के पंचायत प्रतिनिधियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद करेंगे.

कोरोना संकट की घड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज के अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों से सीधे संपर्क कर रहे हैं. इसी कड़ी में 24 अप्रैल को पीएम मोदी देश भर के मुखिया और सरपंचों से बात करेंगे. माना जा रहा है कि पीएम मोदी ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों को कोरोना वायरस को लेकर सरकार द्वारा किए जा रहे उपायों की जानकारी दे सकते हैं. 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस भी है, इस वजह से पीएम मोदी का यह संवाद काफी अहम माना जा रहा है.

प्रधानमंत्री मोदी को पंचायती राज दिवस के तहत झांसी में ग्राम पंचायत के कार्यक्रम में शामिल होना था, लेकिन कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन की वजह से सभी कार्यक्रमों का तौर-तरीका बदल गया है. वहीं, लॉकडाउन 2.0 अगले महीने की 3 तारीख को हटेगा या इसे जारी रखा जाएगा, इसे लेकर 27 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में चर्चा करेंगे.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: PM मोदी करेंगे वित्त मंत्री के साथ बैठक आज होंगे बड़े फैसले
Next: अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 50 हजार के पार

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 18 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 18 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.