Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 50 हजार के पार
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य
  • विदेश

अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 50 हजार के पार

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download (2)

कोरोना वायरस का विकराल रूप अमेरिका में रुकने का नाम नहीं ले रहा है. यहां पिछले 24 घंटे में इस वायरस की वजह से कुल 3176 लोगों की जान चली गई. जबकि इसी के साथ अमेरिका में कोरोना वायरस की वजह से मरने वालों का आंकड़ा 50 हजार के करीब पहुंच चुका है. जो किसी भी देश में सबसे ज्यादा है.जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, अमेरिका में शुक्रवार सुबह तक कुल 867,459 केस सामने आ चुके हैं. जबकि अभी तक 49,804 लोग इस वायरस के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं. बता दें कि अमेरिका में अबतक करीब 46 लाख लोगों का कोरोना टेस्ट हो चुका है अमेरिका में इस महामारी का असर दिन प्रति दिन बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे अधिक असर न्यूयॉर्क में देखा जा रहा है. वहीं दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि देश में सोशल डिस्टेंसिंग और स्टे एट होम का आदेश कुछ वक्त के लिए बढ़ सकता है.

गौरतलब है कि अमेरिका में इस वक्त पूरी तरह से लॉकडाउन नहीं हैं, लेकिन स्टे एट होम के आदेश के जरिए लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है. इस महामारी के खिलाफ लड़ाई के लिए अमेरिकी संसद ने गुरुवार को 500 बिलियन डॉलर का राहत पैकेज का प्रस्ताव पास कर दिया. ये राशि कोरोना वायरस बिल के तहत दी जाएगी, जिसका इस्तेमाल मेडिकल क्षेत्र में किया जाएगा.अगर दुनियाभर की बात करें तो शुक्रवार सुबह तक दुनिया में कोरोना वायरस के कुल मामलों का आंकड़ा 27 लाख की संख्या पार कर चुका है. जबकि अबतक 1 लाख 90 हजार से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. भारत में भी संक्रमितों का आंकड़ा 21 हजार के पार जा चुका है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पीएम मोदी गांव के मुखिया और सरपंच को करेंगे संबोधित
Next: ओवैसी ने पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-12 at 1.20.08 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

हर बच्चे को पढ़नी और आत्मसात करनी चाहिए पीएम मोदी की पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’- सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
images
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सरकारें ही जर्जर थीं तो सिस्टम भी जर्जर हो गया था: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 1 day ago 0
1000944115
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.