Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • योगी बोले 20 से अधिक कोरोना वाले जिलों में भेजे जाएं वरिष्ठ अधिकारी
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

योगी बोले 20 से अधिक कोरोना वाले जिलों में भेजे जाएं वरिष्ठ अधिकारी

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
10

उत्तर प्रदेश के जिन जिलों में 20 या उससे अधिक कोरोना वायरस संक्रमण के मामले हैं, वहां अब स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी को भेजा जाएगा। अधिकारी वहां की स्थिति का जायजा लेकर रिपोर्ट भेजेंगे। इसके तहत संक्रमण को रोकने के लिए कारगर उपाय किए जाएंगे। राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह निर्देश दिया है अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया, मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि जिन जिलों में 20 या उससे अधिक कोरोना संक्रमित मामले हैं, वहां वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी की तैनाती की जाएं।

ऐसे जिलों की संख्या 15 है लेकिन चूंकि गौतमबुद्ध नगर में पहले से ही अधिकारी तैनात है इसलिए चौदह जिलों में ऐसे अधिकारी तुरंत भेजे जाएं।यह वरिष्ठ अधिकारी एक सप्ताह तक उस जिले में डेरा डालेंगे और वहां रोगियों के इलाज से लेकर जनता को बंटने वाले राशन और सामुदायिक रसोई घर आदि की व्यवस्था पर गहरी नजर रखेंगे। उन्होंने बताया कि इसके अलावा पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह घनी बस्तियों और गलियों में भी अपनी गश्त तेज करें और लॉकडाउन का सख्ती से पालन करवाएं। अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए हैं कि जो दूसरे जनपदों या राज्यों से सामान लेकर वाहन आ रहे उन पर किसी भी हालत में यात्री न बैठाएं जाएं। ऐसी स्थिति में वाहन जब्त कर लिए जाएंगे।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: CM योगी ने दिए निर्देश कहा ज्यादा से ज्यादा रोजगार उपलब्ध कराए
Next: कोरोना के इलाज के लिए केंद्र सरकार ने बनाई 55 जरूरी दवाओं की लिस्ट

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-12 at 1.20.08 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

हर बच्चे को पढ़नी और आत्मसात करनी चाहिए पीएम मोदी की पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’- सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
images
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सरकारें ही जर्जर थीं तो सिस्टम भी जर्जर हो गया था: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 1 day ago 0
1000944115
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.