Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना के इलाज के लिए केंद्र सरकार ने बनाई 55 जरूरी दवाओं की लिस्ट
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

कोरोना के इलाज के लिए केंद्र सरकार ने बनाई 55 जरूरी दवाओं की लिस्ट

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (13)

कोविड 19 महामारी के बीच केंद्र सरकार ने ऐसी 55 दवाओं की लिस्ट बनाई है, जिनकी जरूरत कोरोना संक्रमित लोगों के इलाज के लिए अस्पतालों की इंटेंसिव केयर यूनिट्स में पड़ सकती है। सरकार ने ऐसी 97 जरूरी दवाओं की लिस्ट भी बनाई है, जिनकी अगले तीन महीनों में देश में जरूरत पड़ सकने का अनुमान है। ऐसी दवाओं में एंटीबायोटिक्स , वैसोप्रेसर्स, दिल की बीमारी में आपात स्थिति में दी जाने वाली दवाएं, दर्दनाशक दवाएं,मांसपेशियों को आराम पहुंचाने वाली दवाएं, नेबुलाइजर में दी जाने वाली दवाएं, मिर्गी के इलाज में काम आने वाली दवाएं शामिल हैं ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने राज्यों के दवा नियंत्रकों से कहा है कि वे यह सुनिश्चित करें कि देश में संकट के इस दौर में जरूरी दवाओं की तंगी न हो जाए। परिवार एवं स्वास्थ्य मंत्रालय की टेक्निकल इकाई डायरेक्टरेट जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज ने इस मोर्चे पर देश की तैयारी की समीक्षा की है और इन दवाओं की लिस्ट बनाई है। यह लिस्ट DCGI को दी गई है ताकि वह इनकी आपूर्ति सुनिश्चित करे।

राज्यों के दवा नियंत्रकों से कहा गया है कि वे वाजिब दाम पर गुणवत्तापूर्ण दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें। टास्क फोर्स के अनुसार, देश को दिल की दवाओं, सीडेटिव्स, एंटीबायोटिक्स, एंटी-एपिलेप्टिक और IV फ्लुइड्स की जरूरत आईसीयू मैनेजमेंट में पड़ेगी। इस लिस्ट के अनुसार, जरूरी दवाओं में पैरासिटामॉल, आइबूप्रोफेन, डाइक्लोफेनेक, अल्बेंडाजोल, एजिथ्रोमाइसिन, ऑफ्लॉक्सासिन, कार्बामेजेपाइन, हार्मोंस सहित दूसरी दवाएं शामिल हैं DCGI ने राज्यों के दवा नियंत्रकों को भेजे पत्र में कहा है, डायरेक्टरेट जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज ने 55 दवाओं की लिस्ट अस्पतालों में भर्ती होने वाले कोरोना मरीजों के आईसीयू मैनेजमेंट के लिए बनाई है। उसने ऐसी 97 जरूरी दवाओं की लिस्ट भी बनाई है, जिनकी जरूरत अगले तीन महीनों में पड़ सकने का अनुमान है। आपसे अनुरोध है कि इन दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने पर ध्यान दें। . ….

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: योगी बोले 20 से अधिक कोरोना वाले जिलों में भेजे जाएं वरिष्ठ अधिकारी
Next: डोनाल्ड ट्रंप ने किम जोंग उन के बीमार होने की खबर को बताया गलत

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.