Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कनिका कपूर का आज होगा थाने में बयान दर्ज लखनऊ पुलिस ने घर पर चिपकाया नोटिस
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

कनिका कपूर का आज होगा थाने में बयान दर्ज लखनऊ पुलिस ने घर पर चिपकाया नोटिस

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर पिछले दिनों कोरोना वायरस संक्रमण का शिकार हो गई थीं. इसी कड़ी में कनिका कपूर का बयान दर्ज करने के लिए लखनऊ पुलिस ने उनके घर पर नोटिस चस्पा किया है. पुलिस के मुताबिक, सोमवार को कनिका कपूर को थाने आकर अपना लिखित बयान देना होगा. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. दरअसल, कनिका के खिलाफ लखनऊ के सरोजिनी नगर थाना में आईपीसी की धारा- 188, 269 और 270 के तहत एफआईआर दर्ज है. ऐसे में पुलिस की टीम उनका बयान दर्ज करेगी. इस बीच, रविवार को कनिका कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने खुद पर लगे आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है.

कनिका कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है,मुझे पता है कि मेरे बारे में कई कहानियां बनाई गई हैं. इनमें से ज्यादातर इसलिए बढ़ीं क्योंकि मैं अब तक चुप थी. लेकिन, मैं इसलिए चुप नहीं थी, क्योंकि मैं गलत थी. मैं बस इस बात का इंतजार कर रही थी कि लोगों तक सच्चाई खुद ब खुद पहुंच जाए. मुझे पता है कि लोगों तक गलत जानकारी पहुंचाई गई है. मैं अपने परिजनों, दोस्तों और सपोर्टर्स को धन्यवाद कहना चाहती हूं. जो इस दौर में भी मेरे साथ खड़े रहे और मुझे समझा.

बता दें कि कनिका कपूर 9 मार्च को लंदन से वापस आईं थीं, जिसके बाद 20 मार्च को उन्होंने खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की बात सार्वजनिक की थी. इसके बाद उनपर इस खबर छुपाने और लापरवाही बरतने के आरोप लगने लगे थे. हालांकि, सिंगर का कहना है कि जब वह भारत वापस आईं थीं, तो देश में सेल्फ आइसोलेशन जैसी कोई व्यवस्था लागू नहीं की गई थी. इसके बाद लगातार चार कोरोना टेस्ट में वो संक्रमण से पॉजिटिव पाई गई थीं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: योगी सरकार चली केंद्र की राह पर किया ये बड़ा ऐलान। ….
Next: कोरोनावायरस महामारी ने लिया आगरा शहर में भयानक रूप 9 नए केस। …

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 1 day ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 day ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.