Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोनावायरस महामारी ने लिया आगरा शहर में भयानक रूप 9 नए केस। …
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

कोरोनावायरस महामारी ने लिया आगरा शहर में भयानक रूप 9 नए केस। …

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download (1)

उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट जिले आगरा में सोमवार को 9 नए मरीज कोरोनावायरस से संक्रमित मिले. इसी के साथ जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 381 हो चुकी है. इससे पहले रविवार को इलाज करवा रहे 21 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज कर दिए गए. अब तक कुल 49 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं. जबकि 10 मरीजों की मौत हो चुकी है.

उधर कोरोनावायरस महामारी के आगरा शहर में भयानक रूप लेने की चेतावनी जारी करते हुए शहर के मेयर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखकर तुरंत कदम उठाने की अपील करने के साथ ही कहा है कि आगरा, देश का वुहान बन सकता है. शहर में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने का दावा करते हुए मेयर नवीन जैन ने शहर में कोरोना की स्थिति और जिला प्रशासन की लचर कार्रवाई से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को पत्र लिखकर अवगत कराया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस पत्र में उन्होंने लिखा है, मैं बहुत दुखी मन से आप को पत्र लिख रहा हूं कि मेरा आगरा अत्यधिक संकट के दौर से गुजर रहा है. आगरा को बचाने के लिए कड़े निर्णय लेने की आवश्यकता है. स्थिति अत्यधिक गंभीर हो चुकी है. इसलिए मैं आपसे हाथ जोड़कर प्रार्थना कर रहा हूं कि मेरे आगरा को बचा लीजिए, बचा लीजिये.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कनिका कपूर का आज होगा थाने में बयान दर्ज लखनऊ पुलिस ने घर पर चिपकाया नोटिस
Next: PM मोदी का तीसरी बार देश भर के CM के साथ मंथन आज

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 1 day ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 day ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.