Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मुंबई को पीछे छोड़ अब अहमदाबाद बन रहा कोरोना हॉटस्पॉट तेजी से बढ़ रही मृतकों की संख्या
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

मुंबई को पीछे छोड़ अब अहमदाबाद बन रहा कोरोना हॉटस्पॉट तेजी से बढ़ रही मृतकों की संख्या

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download (18)

देश में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. ​देश की राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 293 नए केस सामने आए, जिसके बाद यहां पर कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2918 हो गई है. इन सबके बीच अहमदाबाद से एक चिंतित करने वाली तस्वीर सामने आने लगी है. महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के बाद अब गुजरात में अहमदाबाद दूसरा सबसे बड़ा कोरोना हॉटस्पॉट बनने के कगार पर है. पिछले 24 घंटे में अहमदाबाद में 19 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हो गई, जबकि 100 नए केस सामने आए.

अहमदाबाद में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है. अहमदाबाद में अब तक 105 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि मुंबई में 204 लोगों ने अब तक कोरोना संक्रमण की वजह से अपनी जान गंवाई है. अहमदाबाद इसलिए अब और भी खतरनाक स्थिति में पहुंचता दिखाई दे रहा है, क्योंकि पिछले एक सप्ताह में यहां पर कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का आंकड़ा 60 प्रतिशत तक बढ़ गया है. बता दें कि 20 अप्रैल के बाद से अब तक इस शहर में 67 लोगों की मौत हो चुकी है, जो कि मुंबई से काफी अधिक है.

अकेले अहमदाबाद में अब तक 2181 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. महाराष्ट्र को छोड़कर यह आंकड़ा सभी राज्यों से अधिक है. राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी अहमदाबाद के आसपास ही कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या है, लेकिन यहां पर मौत का आंकड़ा अहमदाबाद से काफी कम है. बता दें कि राजस्थान में अब तक 41 लोगों की मौत हुई है, जबकि मध्य प्रदेश में 103 लोगों की जान गई है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रमजान, ईद, बड़ा मंगल जैसे पर्वों को देखते हुए लखनऊ पुलिस ने जारी की गाइडलाइन। ..
Next: योगी सरकार का प्रवासी मजदूरों को तोफा करा ये बड़ा काम

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.