Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • योगी सरकार का प्रवासी मजदूरों को तोफा करा ये बड़ा काम
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

योगी सरकार का प्रवासी मजदूरों को तोफा करा ये बड़ा काम

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (21)

कोविड-19 संक्रमण को तेजी से फैलने से रोकने के लिए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन जारी है. इस स्थिति में योगी सरकार ने प्रवासी मजदूरों को 15 दिन का मुफ्त राशन देने के साथ 1000-1000 रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है. आश्रय स्थलों में रहने वालों का वहीं पर पंजीकरण करने के बाद यह पैसा सीधे उनके खाते में दिया जाएगा. सीएम योगी ने अफसरों को निर्देश दिए कि इन श्रमिकों, कामगारों की स्क्रीनिंग व टेस्टिंग कराई जाए. इसके बाद बस द्वारा सभी को इनके जनपदों में भेजा जाएगा मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को शेल्टर होम को सेनिटाइज कर सभी के लिए ताजे व भरपेट भोजन की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है. वहीं, 14 दिन की क्‍वारेंटाइन अवधि पूरी करने के बाद सबको राशन किट और 1000-1000 रुपये भरण-पोषण भत्ते के तौर पर दी जाएगी.

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले 45 दिनों में राज्य में आए पांच लाख श्रमिकों को रोजगार देने के लिए एक समिति का गठन करने का भी निर्देश दिया था. उनके निर्देश पर समिति का गठन कर दिया गया है. रविवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने इसकी जानकारी दी. सीएम योगी ने देश के विभिन्न हिस्सों से पिछले 45 दिनों में राज्य में लौटे श्रमिकों के हित में यह फैसला लिया है.यूपी में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या रविवार को 1873 हो गई. राज्य के स्वास्थ्य सेवा निदेशालय की ओर से देर शाम जारी बुलेटिन में बताया गया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या रविवार को 1873 हो गई.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुंबई को पीछे छोड़ अब अहमदाबाद बन रहा कोरोना हॉटस्पॉट तेजी से बढ़ रही मृतकों की संख्या
Next: क्या देश में फंसे लोगों के लिए सरकार चलायेगी स्पेशल ट्रेन ?

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 8 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 8 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 8 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.