Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज का बड़ा आरोप,कोरोना के लिए दिल्ली को कोसा। …
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज का बड़ा आरोप,कोरोना के लिए दिल्ली को कोसा। …

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (25)

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने राज्य में बढ़ रहे कोरोना के मरीजों के लिए एक बार फिर दिल्ली को जिम्मेदार ठहराया है. अनिल विज ने आरोप लगाया है कि दिल्ली की वजह से हरियाणा में कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं. उनका कहना है कि दिल्ली में नौकरी करने वाले हरियाणा के लोग पास बनवाकर रोजाना वहां से आते हैं. ऐसे लोग कोरोना कैरियर बने हुए हैं. इसके मद्देनजर विज ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर अपने कर्मचारियों को राजधानी में ही ठहरवाने की व्यवस्था करने का आग्रह किया है.

विज ने कहा, पहले तबलीगी जमात के लोग दिल्ली से हरियाणा आए, जिसमें से 120 कोरोना पॉजिटिव पाए गए. इसके अलावा उन्होंने दावा किया है कि सोनीपत में 9 ऐसे लोगों को कोरोना हुआ, जो दिल्ली से हरियाणा आए थे. पानीपत में दिल्ली कर्मचारी की बहन को कोरोना हो गया, जो समालखा थाने में सब-इंस्पेक्टर हैं, इसके बाद उनका पूरा परिवार कोरोना संक्रमण हो गया और पूरे समालखा थाने को क्वॉरंटीन करना पड़ा बता दें, हरियाणा की तुलना में दिल्ली में काफी ज्यादा कोरोना केस हैं. दिल्ली में तीन हजार के पास कोरोना मरीज हैं और यहां वायरस से 54 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं हरियाणा में कुल अभी तक 289 मामले सामने आए हैं, इसमें 176 लोग ठीक भी हो चुके हैं. हालांकि तीन लोगों की मौत भी हुई है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: क्या देश में फंसे लोगों के लिए सरकार चलायेगी स्पेशल ट्रेन ?
Next: योगी सरकार ने 30 मई तक बढ़ाई सख्‍ती लखनऊ में शराब और मांस की बिक्री पर रोक

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 12 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 12 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 12 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.