Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • क्या देश में फंसे लोगों के लिए सरकार चलायेगी स्पेशल ट्रेन ?
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

क्या देश में फंसे लोगों के लिए सरकार चलायेगी स्पेशल ट्रेन ?

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
category1585138990

लॉकडाउन के बाद जगह-जगह फंसे लोगों को उनके घर तक पहुंचाने की मांग तेजी से बढने लगी है। राज्य सरकार ही नहीं स्थानीय सांसदों पर भी दबाव बन रहा है। ऐसे में संभावनाए भी ढ़ूंढ़ी जा रही है कि कैसे लॉक डाउन में ही जगह-जगह फंसे लोगों को उनके घर तक पहुंचाई जाए। इसका सबसे बड़ा माध्यम रेलवे है लिहाजा रेलवे भी अपने तरफ से तैयारी में है। अगर केंद्र सरकार से हरी झंडी मिलती है तो कुछ स्पेशल ट्रेन ग्रीन जोन में चलाई जा सकती है। हालांकि अधिकारिक तौर पर रेलवे ने स्पष्ट तौर पर इससे इंकार किया है।

प्रधानमंत्री के साथ सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की ऑनलाइन कान्फ्रेंसिंग है। ऐसे में संभव है कि कुछ राज्य जगह-जगह फंसे लोगों को अपने राज्य में बुलाने की चर्चा करें। ऐसी स्थिति में रेलवे कुछ स्पेशल ट्रेन चला सकती है। ताकि लोगों को एक जगह से दूसरे जगह पहुंचाई जा सके। रेलवे सूत्रों के अनुसार अगर स्पेशल ट्रेन इनके लिए चलती है तो रास्ते में यह ट्रेन ना ही कहीं रूकेगी और ना ही यात्री ही ट्रेन को रोक सकते है। ट्रेन एक निश्चित गंतव्य से चलेगी और वहीं रूकेगी जहां के लिए स्वीकृति मिली है।

इस स्पेशल ट्रेन से कौन यात्रा करेगा इसकी स्वीकृति राज्य सरकार की तरफ से मिलेगी। यात्रा के लिए किसी तरह का शुल्क भी यात्रियों से नहीं वसूला जाएगा। कोरोना वायरस के फैलते हुए संक्रमण को ध्यान में रख ट्रेन ही नहीं स्टेशन पर भी सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा जाएगा। ऐसी स्पेशल ट्रेन अगर चलती है तो नॉन एसी भी चलेंगी जिसमें बीच वाले बर्थ पर किसी को बैठने की इजाजत नहीं होगी। स्पेशल ट्रेन के साथ एक आइसोलेटेड कोच भी चलेगी। जिसमें डॉक्टरों की टीम रहेगी। रेलवे के अधिकारियों के अनुसार अभी किसी तरह की ट्रेन चलाने की योजना नहीं है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: योगी सरकार का प्रवासी मजदूरों को तोफा करा ये बड़ा काम
Next: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज का बड़ा आरोप,कोरोना के लिए दिल्ली को कोसा। …

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.