Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • UP के बुलंदशहर में दो साधुओं की हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

UP के बुलंदशहर में दो साधुओं की हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ा

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (2)

महाराष्ट्र के पालघर में दो साधुओं की मॉब लिंचिंग के बाद अब उत्तर प्रदेश में साधुओं की हत्या की वारदात सामने आई है. बुलंदशहर के अनूपशहर कोतवाली में दो साधुओं की हत्या कर दी गई. मंदिर परिसर में सो रहे दो साधुओं पर धारदार हथियार से वार किया गया है. भीड़ ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है जानकारी के अनुसार, अनूपशहर कोतवाली के पगोना गांव में एक शिव मंदिर है. मंदिर में रहने वाले 55 वर्षीय साधु जगनदास और 35 वर्षीय साधु सेवादास की सोमवार रात हत्या कर दी गई है. मंगलवार सुबह जब ग्रामीण मंदिर पहुंचे तो साधुओं के लथपथ शव देखकर भड़क गए.

देखते ही देखते मंदिर में सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई इस बीच ग्रामीणों ने एक शख्स पर शक जताया. इसके बाद उसकी जबरदस्त पिटाई की गई. घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच गई और आरोपी शख्स को अपनी कस्टडी में ले लिया. इसके साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.इससे पहले महाराष्ट्र के पालघर में 16-17 अप्रैल की दरमियानी रात दो साधुओं और उनके ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी. ग्रामीणों ने चोर के शक में तीनों की पिटाई की थी. इस दौरान पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने थे. इस मामले में 100 से अधिक लोग गिरफ्तार किए गए थे.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: देश में कोरोना मरीजों की संख्या 29 हजार के पार अब तक 934 की मौत
Next: दिल्ली में कम नहीं हो रहा कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहे मामले अब कमेटी ने कहा। ….

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 24 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 day ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.