Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • दिल्ली में कम नहीं हो रहा कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहे मामले अब कमेटी ने कहा। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

दिल्ली में कम नहीं हो रहा कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहे मामले अब कमेटी ने कहा। ….

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
corona__1586148873_618x347

राजधानी में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है. लगातार सामने आ रहे पॉजिटिव मरीजों को देखते हुए अब दिल्ली सरकार की चिंता भी बढ़ती जा रही है. इसकी को देखते हुए कोरोना मामलों के लिए गठित कमेटी के अध्यक्ष ने अब दिल्ली सरकार को लॉकडाउन 16 मई तक बढ़ाने का सुझाव दिया है. गौरतलब है कि इससे पहले केंद्र सरकार ने 24 मार्च को देशभर में 14 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन लगाया था, हालात को देखते हुए जिसे बाद में 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है.कमेटी के अध्यक्ष डॉ एसके सरीन ने कहा कि देश के साथ ही दिल्ली में कोरोना मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है. ऐसे में यदि लॉकडाउन में ढील भी दी गई तो कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या तेजी से बढ़ेगी. दिल्ली में रेड जोन काफी ज्यादा हैं इसलिए लॉकडाउन को और बढ़ाना ही समझदारी होगी. उन्होंने कहा कि इसके लिए लॉकडाउन को 16 मई तक कम से कम बढ़ाना होगा.

16 मई की तारीख पर डॉ सरीन ने कहा कि इस तारीख का अनुमान चीन के आंकड़े देखने के बाद लगाया गया है. वहां पर पहला मामला सामने आने के दस सप्ताह बाद कोरोना संक्रमण में गिरावट दर्ज की गई थी. दिल्ली की बात की जाए तो यहां पर पहला संक्रमित व्यक्ति 3 मार्च को मिला था शनिवार को तीन और इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है. इन इलाकों में लोगों की आवाजाही बिल्कुल बंद रहेगी.उन्होंने कहा कि स्वास्‍थ्य विभाग की टीम सभी कंटेनमेंट जोन में घर-घर जाकर सर्वे कर रही है. पूरे इलाके को सेनेटाइज भी किया जा रहा है. हाल ही में कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए इलाकों में शालीमार गांव के ब्लॉक नंबर तीन और नौ, यादव विला की गली नंबर एक और तीन को शामिल हैं. अब यहां पर लॉकडाउन में किसी भी तरह की कोई छूट नहीं होगी.

Post navigation

Previous: UP के बुलंदशहर में दो साधुओं की हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ा
Next: स्कूलों की फीस को लेकर योगी सरकार का बड़ा एलान नहीं बढ़ेगी फीस

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.