Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • लखनऊ के DGP ने कोरोना से लड़ रहे पुलिसकर्मियों के लिए। ..
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

लखनऊ के DGP ने कोरोना से लड़ रहे पुलिसकर्मियों के लिए। ..

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download (15)

यूपी के डीजीपी एचसी अवस्थी ने कोरोना वायरस के खिलाफ फ्रंट लाइन पर लड़ रहे पुलिसकर्मियों को परामर्श और मार्गदर्शन देने के लिए डीजीपी ऑफिस में एक पुलिस कोरोना सहायता इकाई का गठन किया है. इस सेल की नोडल अफसर एडिशनल एसपी साधना सिंह को बनाते हुए एक हेल्पलाइन नंबर 9454400544 भी जारी किया गया है. इस हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके पुलिसकर्मी कोरोना से बचाव के बारे में परामर्श और मार्गदर्शन ले सकते हैं.

उत्तर प्रदेश में 27 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और कई पुलिसकर्मियों के सैंपल कोरोना टेस्ट के लिए भेजे गए हैं. कोरोना प्रभावित हॉटस्पॉट में पुलिसकर्मी ड्यूटी करते हैं और क्वारंटाइन सेंटर के बाहर भी पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं. कोरोना संक्रमितों और संदिग्धों की वजह से कानून व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति में भी पुलिसकर्मी सबसे आगे खड़े होते हैं. इन्हीं वजहों से कुछ पुलिसकर्मी भी कोरोना संक्रमित हुए हैं और कुछ के सैम्पल लिए गए हैं. ऐसे माहौल में पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने के लिए डीजीपी मुख्यालय में स्पेशल सेल का गठन किया गया है.

डीजीपी एचसी अवस्थी ने बताया कि हर संकट की घड़ी में पुलिस सामने खड़ी रहती है. कोरोना से निपटने में भी तमाम पुलिसकर्मी फ्रंटलाइन पर तैनात हैं. ऐसे पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों सहायता के लिए स्पेशल सेल का गठन कर हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है. इससे पुलिसकर्मियों को सहायता मिलेगी और उनका मनोबल भी बढ़ेगा.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कैंसर से जंग लड़ रहे ऋषि कपूर की तबीयत बिगड़ी ICU में भर्ती
Next: जोधपुर में लॉकडाउन में एक साथ नमाज पढ़ते 25 लोगों को पुलिस ने खदेड़ा

Related Stories

48c3cef4cad701b5738e3456d604589c1746969225800487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सत्य और असत्य के बीच सोशल मीडिया ने खड़ा कर दिया अर्धसत्य का संकट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 34 minutes ago 0
images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.