Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर, 60 जिले कोरोना वायरस की चपेट में
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर, 60 जिले कोरोना वायरस की चपेट में

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (19)

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस लगातार बढ़ाता ही जा रहा है। ताजा आंकड़ों के अनुसार अब प्रदेश के 78 में से 60 जिले कोरोना वायरस से प्रभावित हो चुके हैं। वहीं, प्रदेश में कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2100 के पास पहुंच गई है बुधवार को उत्तर प्रदेश में कोरोना से 5 मरीजों की मौत हो गई है जो अभी तक एक दिन में सबसे ज्यादा है। इनमें आगरा में दो, मथुरा, फिरोजाबाद और बरेली में एक-एक मौत हुई। इसी के साथ ही प्रदेश में अब तक 39 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। अब तक सबसे ज्यादा मौतें 14 मौतें आगरा में हुई हैं। मुरादाबाद में छह, मेरठ में पांच, कानपुर में चार, फिरोजाबाद में दो, लखनऊ, वाराणसी, बस्ती, बुलंदशहर, अलीगढ़, श्रावस्ती बरेली और मथुरा में 1-1 कोरोना मरीजों मौत हुई है बुधवार देर रात तक प्रदेश में 81 नए कोविड-19 मरीज सामने आए हैं। इनमें अकेले 29 सिर्फ आगरा के ही हैं। इस तरह अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 2134 तक पहुंच गई है। तबलीगी जमात के अब तक 1105 मरीज संक्रमित पाए गए हैं

अब तक उत्तर प्रदेश में 2134 मरीज कोरोना वायरस के संक्रमित पाए गए हैं। इनमें आगरा में 430, लखनऊ में 205, गाजियाबाद में 61, नोएडा में 137, लखीमपुर-खीरी में चार, कानपुर नगर में 207, पीलीभीत में तीन, मुरादाबाद में 109, वाराणसी में 53, शामली में 27, जौनपुर में आठ, बागपत में 15, मेरठ में 97, बरेली में आठ, बुलंदशहर में 50 , बस्ती में 23, हापुड़ में 26, गाजीपुर में छह,आजमगढ़ में आठ, फिरोजाबाद में 110, हरदोई में दो, प्रतापगढ़ में सात, सहारनपुर में 182, शाहजहांपुर में एक, बांदा में चार, महाराजगंज में छह, हाथरस में चार, मिर्जापुर में तीन, रायबरेली में 44, औरैया में 10, बाराबंकी में एक, कौशाम्बी में दो, बिजनौर में 32, सीतापुर में 20, प्रयागराज में चार, मथुरा में 13, बदायूं में 16, रामपुर में 24, मुजफ्फरनगर में 23, अमरोहा में 25, भदोही में एक, कासगंज में तीन, इटावा में दो, संभल में 18,उन्नाव में एक, कन्नौज में सात, संतकबीरनगर में 23, मैनपुरी में पांच, गोण्डा में दो, मऊ में एक, एटा में तीन, सुलतानपुर में तीन, अलीगढ़ में 32, श्रावस्ती में पांच, बहराइच में नौ, बलरामपुर में एक, अयोध्या में एक जालौन में तीन, झांसी में तीन और गोरखपुर में एक मरीज संक्रमित पाए जा चुके हैं।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जोधपुर में लॉकडाउन में एक साथ नमाज पढ़ते 25 लोगों को पुलिस ने खदेड़ा
Next: फिल्म इंडस्ट्री को लगातार दूसरे दिन एक और बड़ा झटका ऋषि कपूर का हुआ निधन

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 24 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 day ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.