Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कानपूर में लॉकडाउन में मंदिर जाने पर पुलिस ने बुजुर्ग को दी सजा
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

कानपूर में लॉकडाउन में मंदिर जाने पर पुलिस ने बुजुर्ग को दी सजा

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
30_04_2020-old_man

कोरोनावायरस से जंग में जहां पुलिस के सेवाभाव से खाकी के प्रति लोगों में सम्मान पैदा हुआ है, वहीँ कुछ कर्मी ऐसे भी हैं जो अपनी हरकतों से साख पर बट्टा लगाने से नहीं चूक रहे. ऐसा ही कुछ कानपुर में देखने को मिला, जहां एक थानेदार ने एक बुजुर्ग को सिर्फ इस वजह से मेढक की तरह चलवाया क्योंकि उसने लॉकडाउन के दौरान मंदिर जाने का गुनाह किया था. बुजुर्ग द्वारा माफ़ी मांगने के बाद भी थानेदार ने बुजुर्ग को सजा दी और उससे मंदिर तक की दूरी मेढक की तरह चलवाकर पूरी करवाई. पुलिस के इस अमानवीय चेहरे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारी ने कार्रवाई की बात कही है.

कानपुर के पनकी में तैनात थानेदार विनोद कुमार सिंह ने नियमों का हवाला देकर एक बुजुर्ग को न सिर्फ अपमानित किया बल्कि उसे मेढक चाल चला कर मंदिर तक जाने का फरमान भी सुना डाला. यह सूचना जब अधिकारियों को लगी तो अधिकारी हरकत में आए. पुलिस अपर महानिदेशक जय नारायण सिंह ने इस मामले की जांच के आदेश दे दिए.इस पूरे मामले पर एडीजी जय नारायण सिंह ने कहा कि एक वीडियो उनके भी संज्ञान में आया है. उन्होंने जांच के आदेश दे दिए हैं. इस तरह का दुर्व्यवहार थानेदार द्वारा किया गया है जो कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: तूफान और तेज बारिश से कई राज्यों में तबाही,गुजरात में दो की मौत, MP में भारी नुकसान
Next: जानिए बाजार का हाल सेंसेक्स 700 पॉइंट ऊपर और निफ्टी 9800 के पास

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 1 day ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 day ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.