Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • जानिए बाजार का हाल सेंसेक्स 700 पॉइंट ऊपर और निफ्टी 9800 के पास
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

जानिए बाजार का हाल सेंसेक्स 700 पॉइंट ऊपर और निफ्टी 9800 के पास

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
PO27tablet

ग्लोबल बाजारों से अच्छे संकेत के दम पर आज भारतीय शेयर बाजार भी शानदार ऊंचाई के साथ खुला है. कल अमेरिकी बाजार की बढ़त और आज एशियाई बाजारों के उछाल के सेंटीमेंट से घरेलू स्टॉक मार्केट के लिए भी जबरदस्त मजबूती मिली है. प्री-ओपन में ही सेंसेक्स 650 अंकों से ज्यादा और निफ्टी 200 अंक से ज्यादा के उछाल के साथ कारोबार कर रहे थे.आज बाजार की शुरुआत में ही सेंसेक्स में 702.11 अंक यानी 2.15 फीसदी की उछाल के साथ 33,422.27 पर कारोबार हो रहा था और एनएसई का निफ्टी 9753 पर खुला था.

शुरुआती मिनटों में निफ्टी 192.50 अंक यानी 2.04 फीसदी की तेजी के साथ 9748.55 पर कारोबार कर रहा था.बैंक निफ्टी में जबरदस्त तेजी के साथ कारोबार हो रहा है. शुरुआती ट्रेड में बैंक निफ्टी 600 अंकों के उछाल के साथ 2.85 फीसदी ऊपर कारोबार हो रहा था. करीब 3 फीसदी की बढ़त के बाद बैंक निफ्टी 21690 पर कारोबार कर रहा था. बैंक निफ्टी के सभी 12 शेयरों में तेजी के हरे निशान के साथ कारोबार हो रहा था. बंधन बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक सबसे ज्यादा उछाल दिखा रहे थे.एशियाई बाजारों से भी आज अच्छे संकेत मिले हैं. जापान का बाजार निक्केई 2.55 फीसदी की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा था और सिंगापुर का स्ट्रेट टाइम्स सवा दो फीसदी की तेजी पर था. ताइवान इंडेक्स डेढ़ फीसदी ऊपर था. कोस्पी में 0.7 फीसदी और हैंगसेंग में 0.3 फीसदी की बढ़त दर्ज की जा रही थी.

Post navigation

Previous: कानपूर में लॉकडाउन में मंदिर जाने पर पुलिस ने बुजुर्ग को दी सजा
Next: PM मोदी को पहले फॉलो,फिर अनफॉलो व्हाइट हाउस ने क्यों किया?

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.