Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • लॉक डाउन में बॉयफ्रेंड संग रोमांटिक हुईं कृष्णा श्रॉफ शेयर की फोटोज
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

लॉक डाउन में बॉयफ्रेंड संग रोमांटिक हुईं कृष्णा श्रॉफ शेयर की फोटोज

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
images (2)

यूं तो आए दिन स्टार किड्स की फिल्मों में डेब्यू को लेकर खबरें आती रहती हैं लेकिन बॉलीवुड में कुछ ऐसे स्टार किड्स भी हैं जो लाइम लाइट से दूर रहना पसंद करते हैं.

इन्हीं में से एक हैं अभिनेता टाइगर श्रॉफ की बहन और जैकी श्रॉफ की लाडली कृष्णा श्रॉफ कृष्णा भले ही कैमरे से दूर रहती हैं लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग किसी स्टार से कम नहीं है.

यही कारण है कि उनकी कोई भी तस्वीर आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है. हाल ही में उनकी बॉयफ्रेंड के साथ एक बेहद रोमांटिक तस्वीर जबरदस्त वायरल हो रही है दरअसल, कृष्णा श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बॉयफ्रेंड एबन हेम्स के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं.

ये तस्वीरें बेहद प्यार भरी और रोमांटिक हैं. इनमें कृष्णा, एबन हेम्स को किस करती नजर आ रही हैं. वहीं इन तस्वीरों की खास बात ये भी है कि इसमें कृष्णा और एबन की केमिस्ट्री कमाल की दिख रही है.

इन तस्वीरों पर कृष्णा को खूब प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं और बॉ़यफ्रेंड के साथ उनका ये अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.बता दें कि कृष्णा श्रॉफ बास्केटबॉल प्लेयर एबन हेम्स को डेट कर रही हैं.

कृष्णा इससे पहले भी कई बार अपने बॉयफ्रेंड संग लवी-डवी फोटोज शेयर करती नजर आ चुकी हैं. वहीं लेटेस्ट तस्वीरों में कृष्णा ने बॉयफ्रेंड को किस करते हुए पोज दिए हैं. इस तस्वीरों को देखकर मालूम होता कि ये किसी वैकेशन के दौरान ली गई हैं.

जिसमें कृष्णा और एबन ने जमकर इंजॉय किया है कृष्णा, एबन के लिए अपना प्यार सोशल मीडिया पर फ्लॉन्ट करने से कभी पीछे नहीं हटती हैं. एबन भी अक्सर कृष्णा के साथ रोमांटिक फोटोज शेयर करते नजर आ जाते हैं.

कृष्णा श्रॉफ ने काफी पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि एबन से वो किसी दोस्त के जरिए मिली थीं और उनकी फैमिली भी एबन को काफी पसंद करती है.

Post navigation

Previous: प्रियंका चोपड़ा ने ग्रेटा थनबर्ग से मिलाया हाथ कमजोर बच्चों की करेगी मदद
Next: लॉकडाउन में पेंटिंग बनाने में बिजी सनी लियोनी,पति-बच्चे कर रहे मदद

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.