Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • प्रियंका चोपड़ा ने ग्रेटा थनबर्ग से मिलाया हाथ कमजोर बच्चों की करेगी मदद
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

प्रियंका चोपड़ा ने ग्रेटा थनबर्ग से मिलाया हाथ कमजोर बच्चों की करेगी मदद

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
piriyanka_010520_b_

भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास ने दुनिया भर में कमजोर बच्चों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए स्वीडिश किशोरी कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग से हाथ मिलाया है. कमजोर बच्चों पर कोरोनावायरस के प्रभाव पर अपनी चिंता व्यक्त करने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया का सहारा लिया अभिनेत्री ने ट्वीट किया, दुनिया भर में कमजोर बच्चों पर कोविड-19 के प्रभाव को देखना दिल तोड़ने वाला है. उन्हें अब भोजन की कमी, स्वास्थ्य प्रणालियों की कमी, हिंसा और शिक्षा के अभाव का सामना करना पड़ रहा है. हमें उन्हें सुरक्षित रखना है, यह हम पर है.उन्होंने एक लिंक साझा करते हुए ट्वीट किया, यूनिसेफ और ग्रेटा थनबर्ग के इस आवश्यक पहल में मेरा साथ दें, दान करें.

 

प्रियंका और उनके अमेरिकी पॉप गायक पति निक जोनास ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में कई पहलों का समर्थन किया है और दान भी दिया है.उल्लेखनीय है कि देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. अब तक 35365 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं और इनमें से 1152 लोगों की मौत हुई है. 9065 लोग ठीक हुए हैं, जो कुल मामलों का करीब 25 प्रतिशत है केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में इस समय 25,148 कोरोना वायरस संक्रमितों का इलाज चल रहा है. कुल 35,365 संक्रमितों में 111 विदेशी नागरिक शामिल हैं. कोरोना महामारी के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में आए हैं. राज्य में 10498 लोग संक्रमित हुए हैं और इनमें से 459 लोगों की मौत हुई है. 1773 मरीज ठीक हुए हैं.

Post navigation

Previous: ICMR ने दी अनुमति ,IITR में भी अब होगी कोरोना वायरस की जांच
Next: लॉक डाउन में बॉयफ्रेंड संग रोमांटिक हुईं कृष्णा श्रॉफ शेयर की फोटोज

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.