Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • हंदवाड़ा के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर सेना के दो बड़े अफसर समेत 5 शहीद
  • उत्तर प्रदेश
  • जम्मू कश्मीर
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

हंदवाड़ा के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर सेना के दो बड़े अफसर समेत 5 शहीद

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
handwara_750_1588478123_618x347

जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है. सेना ने यहां दो विदेशी आतंकियों को मार गिराया है. इस ऑपरेशन में सेना के दो बड़े अफसर समेत 5 जवान शहीद हो गए हैं. शहीदों में एक कर्नल, एक मेजर, दो सेना के जवान और एक जम्मू-कश्मीर पुलिस के सब-इंस्पेक्टर शामिल हैं बताया जा रहा है कि इस ऑपरेशन में 21-राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल आशुतोष शर्मा शहीद हुए हैं. कर्नल आशुतोष कई सफल ऑपरेशन के हिस्सा रहे थे. जानकारी के मुताबिक, ये मुठभेड़ शनिवार से ही चल रही है. यहां पर अब फायरिंग रूक गई है, लेकिन सेना का ऑपरेशन अभी भी जारी है.मुठभेड़ से पहले यहां दो विदेशी आतंकी एक घर में छिप गए थे.

सेना को जैसे ही इसकी जानकारी मिली, सेना ने आतंकियों के इस ठिकाने को ही विस्फोट से उड़ा दिया. विस्फोट की वजह से पूरे घर में आग लग गई, सेना अब मलबे की तलाशी ले रही है.इसके अलावा इलाके में भी सेना सर्च ऑपरेशन चला रही है. पूरे इलाके को सील कर दिया गया है. गाड़ियों की मूवमेंट रोक दी गई है. बता दें कि पिछले कुछ दिनों में घाटी में आतंकी गतिविधियों में तेजी देखने को मिली है. इसके अलावा नियंत्रण रेखा पर भी पाकिस्तान लगातार सीजफायर तोड़ रहा है.बता दें कि इससे पहले पुलवामा के डांगरपोरा में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर तलाशी अभियान चलाया था. खुद को घिरा देख आतंकी सुरक्षाबलों पर फायरिंग करते हुए भागने लगे. जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की. इसमें दो आतंकी मारे गए थे.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कोरोना योद्धाओ के सम्मान में लखनऊ के KGMU,SGPGI में हुई पुष्प वर्षा
Next: तैमूर के हेयर स्टाइलिस्ट बने पापा सैफ अली खान फोटो की शेयर

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.