Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना योद्धाओ के सम्मान में लखनऊ के KGMU,SGPGI में हुई पुष्प वर्षा
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

कोरोना योद्धाओ के सम्मान में लखनऊ के KGMU,SGPGI में हुई पुष्प वर्षा

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download (5)

कोरोना वायरस महामारी की जंग में लोगों की जान बचाने में जुटे डॉक्टर्स और पैरामेडिकल स्टाफ के जज्बे को सलाम करने के लिए रविवार को भारतीय सेना की तरफ से अनोखा सम्मान दिया गया. इंडियन एयरफ़ोर्स कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक डॉक्टर्स व पैरामेडिकल स्टाफ के सम्मान में आसमान से फूलों की बारिश की जा रही है. साथ ही इंडियन आर्मी अस्पतालों के सामने स्पेशल धुन बजाकर उनका हौसला आफजाई में जुटी है. इसी क्रम में लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी और पीजीआई में भी इंडियन एयरफोर्स के हेलीकाप्टर से गुलाब के फूलों की बारिश कर उनका सम्मान किया गया.

सुबह सवा 10 बजे के करीब लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ऊपर आईएएफ के दो हेलिकॉप्टर ने उड़ान भरी और फूलों की बारिश की इस दौरान डॉक्टर्स व मेडिकल स्टाफ ने उनका हाथ हिलाकर अभिवादन किया. इसी तरह वाराणसी में भी बीएचयू और पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल के ऊपर भी फूलों की बारिश की गई. इसी तरह प्रदेश के अन्य शहरों मेरठ व कानपुर में भी कोरोना वारियर्स का सम्मान किया गया. इस दौरान कई क्विंटल फूल इन योद्धाओं पर बरसाए गए.

भारत की तीनों सेनाओं ने सभी कोरोना योद्धाओं के प्रति आभार प्रकट करने के लिए इन बहादुर योद्धाओं को सलामी देने की योजना बनाई. भारतीय वायुसेना ऐसा अपने खास अंदाज में करेगी. बहादुर कोरोना योद्धाओं को सलामी देने के लिए भारतीय वायु सेना ने अपने विमानों का फ्लाई पास्ट करने की योजना बनाई है. इसके अलावा इंडियन आर्मी अस्पतालों के आगे बैंड बजाकर सभी का हौसला अफजाई करेगी. नौसेना अपने जहाजों को रोशन करके कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जीत दर्ज करने का संदेश देगी. यह कार्यक्रम करीब 10 घंटे तक चला। .

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 50 लोग के साथ दी शादी करने की छूट
Next: हंदवाड़ा के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर सेना के दो बड़े अफसर समेत 5 शहीद

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 20 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 20 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 20 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.