Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • एक और संकट देश में कोरोना के बीच पहली बार अफ्रीकी स्वाइन फ्लू की दस्तक
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

एक और संकट देश में कोरोना के बीच पहली बार अफ्रीकी स्वाइन फ्लू की दस्तक

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
04_05_2020-swine_flu_20241703_13615552

असम सरकार ने रविवार को कहा कि राज्य में अफ्रीकी स्वाइन फ्लू का पहला मामला पाया गया है और इससे 306 गांवों में 2,500 से अधिक सूअर मारे जा चुके हैं। असम के पशुपालन और पशु चिकित्सा मंत्री अतुल बोरा ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राज्य सरकार केंद्र से मंजूरी होने के बाद भी तुरंत सूअरों को मारने के बजाय इस घातक संक्रामक बीमारी को फैलने से रोकने के लिए कोई अन्य रास्ता अपनाएगी उन्होंने बताया कि इस बीमारी का कोविड-19 से कोई लेना-देना नहीं है। बोरा ने कहा कि राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान भोपाल ने पुष्टि की है कि यह अफ्रीकी स्वाइन फ्लू है।

केंद्र सरकार ने हमें बताया है कि यह देश में इस बीमारी का पहला मामला है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा 2019 की गणना के अनुसार सुअरों की कुल संख्या करीब 21 लाख थी, लेकिन अब यह बढ़कर करीब 30 लाख हो गई है।उन्होंने कहा,केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों पालन करते हुए आर्थिक गतिविधियों को दोबारा शुरू करने के लिए राज्य सरकार कुछ क्षेत्रों में चार मई से रियायत देगी, लेकिन लोगों को यह नहीं समझना चाहिए कि कोविड-19 का संकट समाप्त हो गया है केंद्र सरकार ने चार मई से लॉकडाउन की अवधि दो सप्ताह के लिए बढ़ा दी है। सोनोवाल ने महामारी से बचने के लिए सामाजिक दूरी बनाए रखने, मास्क लगाने, हाथ धोने और साफ सफाई रखने के महत्व को रेखांकित किया।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: लखनऊ में 8 हॉटस्‍पॉट घटे लखनऊ में 51% मरीजों ने कोविड-19 को हराया
Next: जैकलीन और यूलिया संग मिलकर गरीबों की मदद पर निकले सलमान

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 21 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 21 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 21 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.