Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • जैकलीन और यूलिया संग मिलकर गरीबों की मदद पर निकले सलमान
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

जैकलीन और यूलिया संग मिलकर गरीबों की मदद पर निकले सलमान

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (16)

बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान इन दिनों लॉकडाउन के कारण अपने फार्म हाउस पर फंसे हुए हैं. लेकिन फार्म हाउस पर रहने के बाद भी सलमान खान लोगों की मदद करने का मौका नहीं छोड़ रहे हैं. दरअसल, सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह ट्रक से खाने का सामान उतरवाकर लोगों में बांटते नजर आ रहे हैं. इस काम में सलमान खान का साथ उनके परिवार वाले भी बखूबी देते दिखाई दे रहे हैं. खास बात तो यह है कि वीडियो में सलमान के साथ यूलिया वंतुर और जैकलीन फर्नांडीस भी साथ नजर आ रही हैं.

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब सलमान खान किसी की मदद के लिए आगे आए हैं. उन्होंने इससे पहले 25,000 मजदूरों की मदद की, साथ ही कई लोगों के घर खाद्य सामग्री के साथ-साथ जरूरी सामान भी पहुंचाए. वहीं, एक्टर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड हीरो’ में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में सलमान खान के साथ रणदीप हुड्डा और दिशा पटानी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. यूं तो फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होने वाली थी. लेकिन लॉकडाउन के कारण फिल्म की रिलीज डेट टाली जा सकती है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एक और संकट देश में कोरोना के बीच पहली बार अफ्रीकी स्वाइन फ्लू की दस्तक
Next: आराध्या ने खूबसूरत स्केच बनाकर कोरोना वॉरियर्स को किया सलाम

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 20 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 20 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 20 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.