Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना से हो जाइये सावधान देश में 24 घंटे में 3900 नए मामले सामने
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

कोरोना से हो जाइये सावधान देश में 24 घंटे में 3900 नए मामले सामने

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण लगातार पांव पसारते जा रहा है। कोरोना लॉकडाउन में छूट के एक दिन बाद ही कोरोना वायरस के मामलों में अप्रत्याशित वृद्धि देखने को मिली है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 3900 नए मामले सामने आए हैं और सर्वाधिक 195 लोगों की मौत हुई है कोविड-19 से अब तक 1568 लोगों की मौत हो चुकी है तो चलिए जानते हैं टॉप 5 राज्य में क्या है कोरोना वायरस की स्थिति….

महाराष्ट्र: कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा कहर महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के कुल 17589 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। कोरोना के इन कुल केसों में से 14541 केस एक्टिव हैं और 2465 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें छुट्टी दे दी गई है। इस राज्य में अब तक सबसे अधिक 583 लोगों की जान जा चुकी है।

दिल्ली: दिल्ली में भी कोरोना के संक्रमण का मामला बढ़ रहा है। राजधानी में कोरोना वायरस के अब तक 6393 मामलों में 4898 एक्टिव केस हैं। कोविड-19 महामारी से जहां 64 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 1431 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं।

उत्तर प्रदेश: यूपी में कोरोना वायरस के 3618 केस आ चुके हैं। हालांकि, इनमें से 802 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं और 50 लोगों की मौत हो चुकी है।

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश भी कोरोना वायरस का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 3905 हो गई है, जिनमें से 165 लोगों की मौत भी हो चुकी है। इसके अलावा, 798 लोग ठीक हो चुके हैं।

गुजरात: महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा गुजरात प्रभावित दिख रहा है। गुजरात में कोरोना वायरस के अब तक 7318 मामले सामने आ चुके हैं। गुजरात में कोरोना से 319 लोगों की मौत हो चुकी है और 1195 लोग या तो स्वस्थ हो चुके हैं या फिर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भारत ने पाक को चेताया कहा कश्मीर के साथ गिलगित-बाल्टिस्तान भी भारत का हिस्सा फौरन करें खाली
Next: मजदूरों के किराये को लेकर बड़ा कन्फ्यूजन मजदूरों ने कहा दिया लेकिन। …

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.