Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • भारत ने पाक को चेताया कहा कश्मीर के साथ गिलगित-बाल्टिस्तान भी भारत का हिस्सा फौरन करें खाली
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • जम्मू कश्मीर
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य
  • विदेश

भारत ने पाक को चेताया कहा कश्मीर के साथ गिलगित-बाल्टिस्तान भी भारत का हिस्सा फौरन करें खाली

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
narendra-modi-imran-khan-pulwama-attack_20190274557

एक तरफ पूरी दुनिया कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में लगी हुई है तो वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान अपने नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. हालांकि भारत ने भी अब उसको उसी की भाषा में जवाब देने का मन बना लिया है. गिलगित-बाल्टिस्तान पर पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भारत ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है. भारत ने पाकिस्‍तान के एक वरिष्‍ठ राजनयिक को बुलाया और इस मसले पर कड़ा बयान जारी किया.

विदेश मंत्रालय ने पाकिस्‍तान को साफ कर दिया है कि जम्‍मू कश्‍मीर और लद्दाख का पूरा क्षेत्र जिसमें गिलगित-बाल्टिस्तान का हिस्‍सा भी आता है, वह भारत का आंतरिक भाग है. भारत ने साथ ही यह भी साफ कर दिया है कि इस मसले पर भारत की स्थिति साल 1994 में संसद में पास हुए प्रस्‍ताव में नजर आई थी जिसे सर्वसम्‍मति से पास किया गया था. पाकिस्‍तान या फिर इसकी न्‍यायपालिका के पास कोई अधिकार नहीं है कि वह इस पर गैर-कानूनी और जबरन कब्‍जा करे.

भारत ने पाक को चेताया है और साफ कहा कि इस तरह गैर-कानूनी कब्‍जे को छोड़ देना चाहिए और जम्‍मू कश्‍मीर में किसी तरह का बदलाव करने की कोशिशें नहीं करनी चाहिए.पाकिस्तानी अदालत ने पिछले सप्ताह गिलगित-बाल्टिस्तान आदेश 2018 में संशोधन करने की अनुमति दी थी और सितंबर में आम चुनाव कराने के साथ-साथ एक कार्यवाहक सरकार स्थापित करने के लिए अनुमति दी थी.

Post navigation

Previous: चाकू से ‘कट गई’ सनी की उंगली, ‘खून’ देख उड़े पति डैनियल के होश
Next: कोरोना से हो जाइये सावधान देश में 24 घंटे में 3900 नए मामले सामने

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.