Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • राहुल गांधी ने अभिजीत बनर्जी से की खास बात नोबेल विजेता ने सुझाया की कैसे। …..
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

राहुल गांधी ने अभिजीत बनर्जी से की खास बात नोबेल विजेता ने सुझाया की कैसे। …..

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (6)

कांग्रेस नेता राहुल गांधी कोरोना वायरस के संकट के दौरान लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं. इस बीच वह इस मसले से निपटने के लिए कई एक्सपर्ट्स से भी बात कर रहे हैं. मंगलवार को नोबेल विजेता अभिजीत बनर्जी से बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने कई सवाल पूछे. इसी दौरान उन्होंने कहा कि दुनिया में ऐसे कौन-से देश हैं, जिनकी नीति से हमें फायदा हो सकता है या हम अपना सकते हैं.

अभिजीत बनर्जी ने इस दौरान इंडोनेशिया का एक उदाहरण दिया. राहुल गांधी से अभिजीत बनर्जी ने कहा कि इस वक्त इंडोनेशिया लोगों को पैसा देने जा रहा है और यह सब कम्युनिटी स्तर पर फैसला लेने की प्रक्रिया के तहत हो रहा है.नोबेल विजेता बनर्जी बोले कि सरकार नहीं बल्कि समाज तय कर रहा है कि कौन जरूरतमंद है और फिर उसे पैसा ट्रांसफर किया जा रहा है. हमने इंडोनेशिया की सरकार के साथ काम किया है और देखा कि केंद्रीकृत प्रक्रिया के मुकाबले यह कहीं ज्यादा सही प्रक्रिया है. इससे आप किसी खास हित को सोचे बिना फैसला लेते हो.

राहुल गांधी ने इसपर कहा कि भारत में असरदार जातियां इसका फायदा उठा सकती हैं और जरूरतमंद लोग वंचित रह सकते हैं. इसपर डॉ. बनर्जी ने जवाब दिया कि ऐसा जरूर हो सकता है, लेकिन उसमें भी हमें सिस्टम से काम लेना होगा. कुछ अतिरिक्त राशि रखनी होगी कि असली जरूरतमंद तक पहुंच सके, आज जैसी स्थिति है उसमें रिस्क लेना जरूरी है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 50 दिनों के बाद बढ़े पेट्रोल डीज़ल के दाम जाने क्या है रेट। …
Next: ASI तनवीर खान ने यूपी सीएम को दी धमकी पुलिस ने किया गिरफ्तार

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.