Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • ASI तनवीर खान ने यूपी सीएम को दी धमकी पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

ASI तनवीर खान ने यूपी सीएम को दी धमकी पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
download (10)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सोशल मीडिया पर गोली मारने की धमकी देने वाले एएसआई को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यूपी की गाजीपुर पुलिस ने इस ASI को गिरफ्तार किया है. ASI पर 24 अप्रैल को फेसबुक पर सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है.गाजीपुर एसपी डॉ ओमप्रकाश सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया है कि तनवीर खान गाजीपुर के दिलदारनगर क्षेत्र का रहने वाला है और बिहार के नालंदा में पुलिस विभाग में बतौर आरक्षी तैनात था. आरोप है कि तनवीर खान ने 24 अप्रैल को अपने फेसबुक पेज पर यूपी सीएम के खिलाफ रमजान में अजान के मामले को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी.

जब यूपी पुलिस को शिकायत मिली तो पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया. यूपी पुलिस ने इस फेसबुक पोस्ट की पड़ताल की को आरोपी गाजीपुर का निकला.आरोपी तनवीर खान की तलाश में यूपी पुलिस नालंदा पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार लिया. पुलिस ने सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में उस पर कई धाराएं लगाई और फिलहाल इस शख्स को जेल भेज दिया है बता दें कि यूपी पुलिस ने लोगों को आगाह किया है कि सोशल मीडिया पर यूजर किसी भी भड़काऊ टिप्पणी से बाज आएं. पुलिस ने कहा है कि धार्मिक भावनाएं भड़काने, किसी की गरिमा-अस्मिता के खिलाफ पोस्ट करने पर यूपी पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी.

Post navigation

Previous: राहुल गांधी ने अभिजीत बनर्जी से की खास बात नोबेल विजेता ने सुझाया की कैसे। …..
Next: सीएम योगी का बड़ा बयान कहा कि 1 करोड़ 47 लाख परिवारों को निशुल्क रसोई गैस….

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.