Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • हैदराबाद में कोरोना मरीजों के इलाज में लगी नर्स का अपार्टमेंट में जोरदार स्वागत
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

हैदराबाद में कोरोना मरीजों के इलाज में लगी नर्स का अपार्टमेंट में जोरदार स्वागत

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (8)

कोरोना वायरस से जंग में सबसे अहम भूमिका डॉक्टर्स और दूसरे मेडिकल स्टाफ निभा रहे हैं. लोग जहां इस वायरस के खतरे के चलते एक-दूसरे से दूरी बना रहे हैं वहीं अपना फर्ज निभाते हुये स्वास्थ्यकर्मी कोरोना मरीजों का इलाज कर रहे हैं. इस पूरी लड़ाई के दौरान कई जगह से ऐसी खबरें भी आई हैं जहां इन कोरोना वॉरियर्स को अपनी ही कॉलोनी या अपार्टमेंट में आने की इजाजत नहीं दी जा रही है. इस बीच हैदराबाद के एक अपार्टमेंट में कोरोना मरीजों के साथ ड्यूटी कर रही नर्स का जोरदार स्वागत किया गया.

ये सम्मान मिला है बी. शीतल सुहासिनी को. शीतल हैदराबाद के गांधी अस्पताल में मार्च से स्टाफ नर्स के तौर पर ड्यूटी कर रही हैं, जहां उन्हें कोरोना संक्रमित मरीजों का भी ध्यान रखना पड़ रहा है. कोरोना संक्रमितों के बीच दिन गुजारने वाली शीतल सुहासिनी से दूरी बनाने के बजाय उनके अपार्टमेंट के लोगों ने बड़ा दिल दिखाते हुए हौसला अफजाई की है. शीतल सुहासिनी का उनके अपार्टमेंट फूल और शॉल के साथ स्वागत किया गया.

वहीं, इस पूरी लड़ाई के बीच हाल ही में सेना के तीनों ने डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ का अद्भुत सम्मान किया था. आसमान से अस्पतालों पर फूलों की बारिश की गई तो बैंड बाजे भी बजाये गये. इसके अलावा नौसेना ने जहाजों को विशेष रूप से रौशन करके इन कोरोना वॉरियर्स को सलाम किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लगातार इन वीरों को सम्मान करने की अपील करते रहे हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पीएम नरेंद्र मोदी ने की समीक्षा बैठक भारत में कोरोना वैक्सीन का जल्द होगा ट्रायल
Next: जयपुर में CM आवास का ड्राइवर कोरोना संक्रमित ड्राइवर के निवास स्थान पर कर्फ्यू का ऑर्डर

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 15 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 15 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 15 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.